फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU to honor teachers with research awards in six categories, Kurukshetra

छह श्रेणियों में शिक्षकों को रिसर्च अवार्ड से सम्मानित करेगा केयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
KU to honor teachers with research awards in six categories, Kurukshetra
केयू में वीसी कार्यालय के कमेटी रूम में शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते वीसी प्रो. सोमनाथ सचदेव? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को पहली बार साइंस व नॉन साइंस वर्ग के शिक्षकों को छह श्रेणियों में रिसर्च अवार्ड से सम्मानित करने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात श्रेणियों में आवेदन मांगे थे, लेकिन निर्धारित समय तक विश्वविद्यालय को छह श्रेणियों में 72 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से शोध की गुणवत्ता के सभी मापदंडों पर खरा उतरने वाले छह शिक्षकों का चयन किया गया, जिन्हें अवार्ड के साथ 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इसी संदर्भ में मंगलवार को विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई। बैठक मेें आवेदनों पर मंथन कर विश्वविद्यालय के शिक्षकों को छह शोध कैटेगरी में अवार्ड घोषित किए गए। कुलपति ने कहा कि शोध के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी नंबर वन बने, इसी को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार साइंस व नॉन साइंस वर्ग के शिक्षकों को छह श्रेणियों में रिसर्च अवार्ड देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि केयू में शिक्षकों को शोध के लिए ग्रांट तो मिलती थी, लेकिन बेहतर रिसर्च करने पर अवार्ड देने का काम पहली बार किया जा रहा है। कहा कि इन रिसर्च अवार्ड को शिक्षकों को बेहतर शोध कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है, ताकि शोध के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भी देश-विदेश के बेहतर विश्वविद्यालयों के साथ शोध की गुणवत्ता के सभी मापदंडों पर खरा उतर सके। यह अवार्ड शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को हर वर्ष प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. मंजुला चौधरी, प्रो. अनिल वशिष्ठ, प्रो. अनिल वोहरा, प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रो. बीएस बोदला, प्रो. सीसी त्रिपाठी, प्रो. अमित लुधरी, प्रो. शुचिस्मिता, प्रो.अमरजीत सिंह, प्रो.स्मिता चौधरी, प्रो.दिनेश कुमार, प्रो. अरविंद्र मलिक, प्रो. बृजेश साहनी, डॉ. दीपक राय और कुलपति के ओएसडी पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इन शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित
बेस्ट रिसर्चर एच इंडेक्स के लिए बायोटेक्नोलॉजी के डॉ. जितेंद्र शर्मा, बेस्ट रिसर्चर इम्पैक्ट में केमिस्ट्री विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवीन कुमार, बेस्ट रिसर्चर पब्लिकेशन साइंसेज में यूआईईटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कुलविंदर सिंह, बेस्ट रिसर्चर पब्लिकेशन्स नॉन-साइंसिज में टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट की प्रोफेसर डॉ. मंजुला चौधरी, बेस्ट कोलाब्रेशन में जियोफिजिक्स विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आरबीएस यादव तथा बेस्ट रिसर्चर प्रोजेक्ट नॉन साइंस में आईआईएचएस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप एस चौहान को चुना गया है। बेस्ट रिसर्चर साइंसेज में कोई आवेदन नहीं आया।

अनुबंधित शिक्षकों को भी मिले रिसर्च अवार्ड
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक संघ ने भी अनुबंधित शिक्षकों को रिसर्च अवार्ड में शामिल करने की मांग उठाई है। विश्वविद्यालय के अनुबंधित शिक्षक डॉ. अभिनव व राहुल गर्ग ने कहा कि शोध को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह सराहनीय कदम उठाया है, लेकिन इसमें अनुबंधित शिक्षकों को भी संख्या के आधार पर शामिल किया जाना चाहिए। इस मामले में वे विश्वविद्यालय प्रशासन को मांगपत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed