फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU released the datesheet of UG final year annual examinations

Kurukshetra News: केयू ने जारी की यूजी अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
KU released the datesheet of UG final year annual examinations
कुरुक्षेत्र। केयू की संचालन शाखा ने मंगलवार को यूजर अंतिम वर्ष की वार्षिक की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी। केयू संचालन शाखा की ओर से प्राइवेट एवं दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय से संबंधित छात्रों की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बीए-बीएससी (तृतीय वर्ष) की परीक्षाएं 29 मई, बीकॉम (तृतीय वर्ष) की परीक्षाएं 31 मई, बीसीए (तृतीय वर्ष) एवं शास्त्री (तृतीय वर्ष) की परीक्षाएं दो जून से कराने का निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यह डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू में पीएचडी प्रवेश के लिए 120 ने दी परीक्षा
कुरुक्षेत्र। केयू में बुधवार को 16 विषयों में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए 120 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 23 विद्यार्थी अनुपस्थित भी रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में ब्लॉक-एक और ब्लॉक-दो में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। साथ ही परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
परीक्षा केंद्रों पर डॉ. जितेंद्र शर्मा ने ऑब्जर्वर व डॉ. हितेंद्र त्यागी ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक की ड्यूटी के तौर पर मौजूद रहे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 143 इच्छुक परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन बुधवार को 143 में से 120 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीएचडी की 13 विषयों में परीक्षा ब्लॉक-एक दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में प्रात: 11 से एक बजे तक हुई, जिसमें बायो-केमिस्ट्री, बायो-टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, एप्लाइड जियोफिजिक्स, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, फिजिक्स, सोशल वर्क, सोशोलॉजी, एनवायर्नमेंटल साइंस, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, फार्मास्यूटिकल साइंस विषयों में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बायो-टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषयों के विद्यार्थियों ने दोपहर दो से चार बजे तक परीक्षा केंद्र ब्लॉक-दो दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में परीक्षा दी।

क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में गौरव नागर और अक्षय हुड्डा रहे प्रथम
कुरुक्षेत्र। केयू के यूआईईटी संस्थान की ओर से क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में गौरव नागर और अक्षय हुड्डा प्रथम रहे।
केयू के डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी तथा यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि जी-20 में भारत की मेजबानी के उपलक्ष्य में बहुत सी गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य तकनीकी संस्थान के छात्र छात्राओं की अभिरुचि को जोड़ना है, ताकि विद्यार्थियों को जी-20 से संबंधित हर प्रकार के क्रियाकलापों की जानकारी अधिक से अधिक हो सके। क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अजय जांगड़ा व सह संयोजक डॉ. अनुराधा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें जी-20 के क्रियाकलापों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिसमें गौरव नागर व अक्षय हुड्डा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तीसरे वर्ष के छात्र प्रथम रहे, अनुराधा यादव बॉयो टेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा द्वितीय स्थान पर रही। अनुज मैकैनिकल की अंतिम वर्ष के छात्र तृतीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर डॉ. कर्मबीर, डॉ. प्रज्ञा , डॉ. प्रिया, हरिकेश पपोसा, वयोम, वैभव, शिवम, अक्षित, सिमरन, प्रेरित सिद्दी, आशीष सहित अन्य मौजूद रहे।

--------------------------------------------------------------
फोटो 53
केयू के विद्यार्थियों ने गांव दयालपुर में महिलाओं को किया जागरूक
कुरुक्षेत्र। केयू के महिला अध्ययन शोध केंद्र की ओर से बुधवार को गांव दयालपुर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर महिलाओं की भूमिका पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

केंद्र के विद्यार्थियों ने चिपको आंदोलन में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण एवं महिलाओं का हमेशा से करीबी नाता रहा हैं, महिलाएं पर्यावरण की देखभाल में अपनी भूमिका कैसे निर्धारित करें, इसकी जानकारी देते हुए अंजू रानी ने वृक्षारोपण के महत्व, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण, जल संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन की चर्चा की।
विद्यार्थियों ने सभी महिलाओं को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने तथा जीवन पर्यन्त उस पौधे की देखभाल करने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात बरगद, जामुन के पौधों का रोपण किया गया और महिलाओं को पौधों की उपयोगिता से अवगत कराया गया। इस मौके पर डॉ. वंदना, डॉ. अल्का, अनु, रेनू, निहारिका, सविता, आरती, कोमल, सुमित, सुरजीत सहित अन्य मौजूद रहे।

------------------------------------
फोटो 54
केयू में पंजाबी साहित्यकार डॉ. सुंदरपाल राजासांसी ने किए अनुभव सांझा
कुरुक्षेत्र। केयूके पंजाबी विभाग में बुधवार को रुबरु कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध प्रवासी पंजाबी साहित्यकार डॉ. सुंदरपाल राजासांसी ने शिरकत करते हुए विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव सांझा किए।
उन्होंने कनाडा में पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा बनाने के लिए पंजाबियों के संघर्ष के बारे में बताया।और कनाडा में समकालीन आर्थिक मंदी की चर्चा करते हुए विदेशों में आने वाली समस्याओं से विद्यार्थियों को अवगत करवाया।
उन्होंने बताया कि पंजाब में तीन सिलाई केंद्र खोले हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 25 लड़कियों की शादी करवाने का पुण्य उन्हें मिला हैं। उन्होंने आधुनिक समाज के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को एक आदर्श नागरिक बनकर सभ्य समाज का निर्माता बनने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह,डॉ. लता खेड़ा, डॉ. दविंदर बीबीपुरिया, डॉ. गुरप्रीत सिंह साहूवाला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed