फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU made 10 centers for the students of 31 engineering colleges and institutes closed in Haryana

हरियाणा के बंद हुए 31 इंजीनियरिंग कॉलेज एवं इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों के लिए केयू ने बनाए 10 केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
KU made 10 centers for the students of 31 engineering colleges and institutes closed in Haryana
सरकार द्वारा प्रदेशभर के 31 इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं इंस्टीट्यूट बंद करने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके विद्यार्थियों के लिए दस केंद्र बनाए हैं। वहां विद्यार्थी अपना परीक्षा फॉर्म जमा करा सकते हैं। विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के तहत विश्वविद्यालय से संबंधित बीटेक, एमटेक, बीआर्क, एमआर्क और ओड सेमेस्टर (पुरानी स्कीम) दिसंबर 2021 में उत्तीर्ण, रिअपीयर या इंप्रूवमेंट की परीक्षा के लिए विद्यार्थी इन 10 केंद्रों में परीक्षा फॉर्म जमा करा सकते हैं। स्थानांतरित छात्रों को संबंधित संस्थान में अपना परीक्षा फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन

चौ. देवी लाल इंजीनियरिंग कॉलेज सिरसा, जीसीएमडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग सिरसा, शांति निकेतन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज हिसार, मानव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ जेवरा, हिसार, परनाथ पमामी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी चौधरीवास, यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गढ़ी, हिसार, बीएलएस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जींद, ओम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जुगलन, हिसार और इंडस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जींद का केंद्र जेआईईटी जींद को बनाया गया है। साथ ही एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एमजीएमटी इसराना, डीआर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, काकोड़ा इसराना का पीआईईटी पानीपत, गैलेक्सी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एमजीएमटी करनाल, अपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ एमजीएमटी एंड टेक्नोलॉजी (गोरगढ़, इंद्री करनाल), महर्षि मारकंडेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट करनाल, दून वैली इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, करनाल और दून वैली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, करनाल का आरपीआईआईटी कुरुक्षेत्र को केंद्र बनाया गया है। एसबी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फतेहपुर, कैथल और एचसीटीएम कैथल का केंद्र टेरी कुरुक्षेत्र को बनाया गया है। साथ ही एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, यमुनानगर का केंद्र जेएमआईटी रादौर को बनाया गया है। केआईटीएम भौर सैदां कुरुक्षेत्र और गीता इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कनीपला कुरुक्षेत्र का केंद्र स्काइट कुरुक्षेत्र को बनाया गया है। इसके अलावा गैलेक्सी ग्लोबल संस्थान दीनियापुर और मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग (मोहड़ी) कुरुक्षेत्र का केंद्र अंबाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड रिसर्च, अंबाला को बनाया गया है। वहीं, श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यमुनानगर, श्री सिद्धिविनायक एजुकेशन ट्रस्ट जगाधरी और महर्षि वेद व्यास इंजीनियरिंग कॉलेज जगाधरी का एचईसी जगाधरी को बनाया गया है और एसडीडीआईईटी बरवाला पंचकूला और पंचकूला इंजीनियरिंग कॉलेज का केंद्र एसआरएम ग्लोबल नारायणगढ़ को केंद्र बनाया गया है। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed