इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में अंग्रेजी विभाग की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय वन अर्थ ओनली रहा। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की कोमलप्रीत कौर ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की काजल ने द्वितीय व नवजीत और प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की आयोजक प्रो. ललिता ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया और सुरक्षा का संकल्प दिलाया। प्रिंसिपल सविता कुमारी ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इसी तरह यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के प्रधान विनोद पाल झांसा ने भी पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपित कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. मंजू, प्रो. महक सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद