{"_id":"5fa6df308ebc3e276d6bb42e","slug":"killers-try-to-burn-before-strangling-kurukshetra-news-knl501652130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों ने गला घोंटने से पहले की जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों ने गला घोंटने से पहले की जलाने की कोशिश
विज्ञापन
गांव गलेडवा में शुक्रवार शाम 55 वर्षीय विधवा को रस्सी से गला घोंटकर मारने से पहले हत्यारोपियों ने जलाकर मारने की भी कोशिश की थी, जिसमें नाकाम रहने पर आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने रसोई में रखे गैस सिलिंडर की पाइप काटकर जलाने की कोशिश थी ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सकें।
हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस परमजीत कौर की हत्या की वजह तलाश कर रही तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच से पता है कि परमजीत की हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई है, क्योंकि परमजीत को पहले गैस सिलिंडर के पाइप को काट जलाकर मारने की कोशिश की गई, जिसमें नाकाम रहने पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ करके सबूत मिटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने आज मृतक परमजीत कौर के जीजा रणजीत सिंह निवासी पिहोवा की शिकायत पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 302, 436, 511 व 452 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें गत देर शाम पुलिस को गांव गलेडवा निवासी परमजीत कौर पत्नी कृपाल सिंह की मौत की सूचना उसके घर पर काम करने वाली नौकरानी दे थी। नौकरानी ने पुलिस को बताया था कि दोपहर को काम निपटाने के बाद वह अपने घर चली गई थी। जब शाम को वह काम पर लौटी तो घर के दरवाजे खुले थे तथा परमजीत कौर का शव रसोई में पड़ा हुआ था। महिला का एक बेटा और बेटी विदेश में रहते हैं, जबकि कुछ दिन से उसकी पुत्रवधू भी अपने मायके रह रही थी। घटना के समय परमजीत अपने घर पर अकेली ही थी।