फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Karmjeet Singh's death case: Punjab Police will investigate into Karmjeet's death case

कर्मजीत सिंह की मौत का मामला : पंजाब पुलिस कर्मजीत के मौत मामले में करेगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Karmjeet Singh's death case: Punjab Police will investigate into Karmjeet's death case
कुरुक्षेत्र। पटियाला जिला के मलकपुर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 32 वर्षीय कर्मजीत सिंह की मौत के मामले में आगामी जांच व कार्रवाई पंजाब पुलिस करेगी। इसके लिए झांसा पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ संपर्क किया है। हालांकि झांसा पुलिस भी मामले में पंजाब पुलिस की मदद के लिए तैयार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करने के उपरांत झांसा पुलिस पंजाब पुलिस के हवाले करेगी। कर्मजीत सिंह के शरीर पर 17 बार चाकुओं से हमला किया गया था। इस कारण उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

यहां बताते चलें कि मंगलवार देर रात कर्मजीत का शव झिमरेहडी-उदारसी के पुल पर नरवाना ब्रांच नहर से बरामद हुआ था। उसके दोनों पांव परने (गमछा) के साथ बंधे हुए थे। उसके पेट, छाती और कमर समेत शरीर पर कई जगह पर 17 बार चाकू या किसी नुकीले हथियार से हमला करने निशान थे। यह खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ था। कर्मजीत सिंह सात जून को शाम करीब सात बजे अपने गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था। यहां झांसा पुलिस ने मामले में उसके भाई रवि के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव परिजनों के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस करेगी आगामी कार्रवाई
थाना झांसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कर्मजीत की मौत के मामले में आगामी कार्रवाई पंजाब पुलिस करेगी, क्योंकि कर्मजीत अपने गांव से ही लापता हुआ था। इसके लिए पंजाब पुलिस के साथ संपर्क किया गया है। मामले से संबंधित दस्तावेज व पोस्टमार्टम रिपोर्ट पंजाब पुलिस को सौंपी जाएगी। अभी विसरा मोगीनंद पंचकूला भेजा जाएगा। उसके उपरांत उसकी रिपोर्ट भी पंजाब पुलिस को सौंपी जाएगी। हालांकि उनकी टीम पंजाब पुलिस की मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed