फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Job fair at Bherian College, Pehowa, youth get opportunities for 110 posts

Kurukshetra News: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Job fair at Bherian College, Pehowa, youth get opportunities for 110 posts
पिहोवा। भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल और स्टाफ। संस्थान
पिहोवा। गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां में जिला रोजगार कार्यालय और रोजगार विभाग के सहयोग से एक जॉब फेयर लगाया गया। कॉलेज की प्लेसमेंट सेल ने इसे आयोजित किया, जिसमें जिलेभर से सैकड़ों युवा पहुंचे। इस मेले में सात कंपनियों ने कुल 110 पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

जॉब फेयर में बैंकिंग, इंश्योरेंस और हेल्थकेयर क्षेत्र की कंपनियों ने हिस्सा लिया। आईसीआईसीआई बैंक में सेल्स ऑफिसर के 20 पद थे। एयू बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक में कुल 60 पद थे। एसबीआई लाइफ ने सेल्स ऑफिसर और लाइफ एडवाइजर के 20 पदों के लिए चयन किया। भारत पे में एग्जीक्यूटिव और सेल्स एजेंट के 10 पद थे। रामाया हेल्थ केयर और पुखराज हेल्थ केयर ने वेलनेस एडवाइजर के 15-15 पदों पर प्रक्रिया की। इन पदों के लिए योग्यता 12वीं से स्नातक तक और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित थी। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मौके पर ही इंटरव्यू और दस्तावेज की जांच की।
विज्ञापन


रोजगार मेले की तैयारी
जीसी भेरियां कॉलेज के प्रिंसिपल सुभाष शर्मा ने बताया कि प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों को तैयार किया। इसके लिए रेज्यूमे लेखन, मॉक इंटरव्यू और कॅरिअर काउंसिलिंग जैसी गतिविधियां कराई गईं। प्लेसमेंट सेल की संयोजिका गीता रानी के नेतृत्व में टीम ने रजिस्ट्रेशन, हेल्प डेस्क और कंपनी समन्वय संभाला। जिला रोजगार कार्यालय ने अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा किए। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को आगामी 15 दिनों में फोन या ईमेल से सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed