फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jiten of class 9 stood first in the National Mathematics Fair.

Kurukshetra News: राष्ट्रीय गणित मेले में नौंवीं कक्षा का जितेन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Jiten of class 9 stood first in the National Mathematics Fair.
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय गणित मेले का आयोजन किया गया, जिसमें गीता निकेतन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मेले का आयोजन 19 से 22 नवंबर के बीच ओडिशा के अनुगुल जिला में किया गया। देशभर से विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तरों जैसे विद्यालय स्तर, जिला स्तर, क्षेत्रीय स्तर को पार करते हुए इस राष्ट्रीय गणित मेले में अपनी प्रतिभागिता दी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में गीता निकेतन के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा नौवीं से जितेन ने किशोर वर्ग मॉडल में पहला स्थान हासिल किया तथा कक्षा आठवीं से कृतिका ने बाल वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्यारहवीं कक्षा से भक्ति ने तरुण वर्ग में गणित की विभिन्न प्रकार की शाखाओं का भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उपयोग विषय पर पत्र वाचन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत एवं सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर द्वारा नकद राशि तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य नारायण सिंह ने विजेता प्रतिभागियों का स्कूल परिसर में पहुंचने पर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed