फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jhinda reached Meeri-Piri Institute and discussed with the staff.

Kurukshetra News: मीरी-पीरी संस्थान पहुंचे झींडा, कर्मियों से की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jhinda reached Meeri-Piri Institute and discussed with the staff.
शाहाबाद। मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान। संवाद - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) द्वारा मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान का प्रबंधन संभालने के बाद जगदीश सिंह झींडा बुधवार को सदस्यों के साथ पहली बार संस्थान पहुंचे। उन्होंने संस्थान का बारीकी से निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों का जायजा लिया। झींडा ने अधिकारियों और प्रबंधन से बैठक कर मौजूदा व्यवस्थाओं, चिकित्सा सेवाओं और कर्मचारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी विस्तार से बात की। निरीक्षण के दौरान झींडा ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का भी जायजा लिया। झींडा ने अधिकारियों से संस्थान संचालन की चुनौतियों के बारे में पूछा। उन्होंने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। झींडा ने कहा कि संस्थान को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का केंद्र बनाया जाएगा। मरीजों और कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed