{"_id":"578e789f4f1c1b327fc4ba9c","slug":"jewellery-and-cash-theft-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े हजारों की नगदी सहित लाखों के जेवर उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े हजारों की नगदी सहित लाखों के जेवर उड़ाए
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरंकारी कॉलोनी स्थित एक मकान से चोरों ने लगभग 60 हजार की नगदी सहित लाखों के रुपये के जेवर चुरा लिए। इस घटना को दोपहर के समय उस समय अंजाम दिया गया जब मकान मालिक पड़ोस में ही आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में गई थीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने घटना से पहले इस घर की रेकी की होगी।
महिला कृष्णा देवी ने बताया कि उसके पड़ोस में एक धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था। इसमें शामिल होने के लिए वह भी गई। लेकिन जब वह करीब 2 बजे वापस घर पर आई तो उसे स्टोर व दो बेडरूम की दो अलमारियों का सामना बिखरा हुआ मिला। इसे देख वह सहम गई और जब छानबीन की तो 60 हजार रुपये की नगदी, साढ़े 3 तोले सोने की तीन चूड़ियां, 3 तोले सोने की चेन, 1 तोले के टॉप्स, सोने की बालियां व सोने की अंगूठियां सहित करीब 10 तोले सोने के आभूषण गायब मिले। उन्होंने मामले की सूचना धार्मिक कार्यक्रम में बैठी महिलाओं को दी और सभी महिलाओं ने थाना बाबैन में चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दोपहर बाद एएसआई अशोक कुमार, कांस्टेबल सोनी कुमार के सूचित करने पर सीन ऑफ क्राइम के विशेषज्ञ अशोक कुमार वर्मा ने घटना स्थल का मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पहले भी हो चुकी है वारदात
कॉलोनीवासी कृष्णा देवी, कैलाशो सैनी, देवकी, सुरजीत कौर, पिंकी, नीलम सैनी, जमेर कौर, रेणू बाला, चंद्रकांता आदि का कहना है कि कॅलोनी में लगभग दो साल में करीब आधा दर्जन से अधिक चोरी रात के समय और इतनी ही दिन के समय हो चुकी है। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने मांग की है कि दोपहर के समय कॉलोनी में एक या दो बार पुलिस गश्त की जाएं।