{"_id":"64c192515aba031749008964","slug":"je-on-strike-in-support-of-demands-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-1840-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे जेई
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मांगाें को लेकर प्रदर्शन करते विभिन्न विभागों के जेई और एसडीओ।
अब विभिन्न विभागों के जेई व एसडीओ उतरे दो दिन की हड़ताल पर, जमकर जताया रोष
फोटो 38
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बाढ़ बचाव में जुटे रहे विभिन्न विभागों के जेई व एसडीओ अब अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर उतर आए हैं, जिससे विभागों में बुधवार को कामकाज प्रभावित रहा। वहीं फिर शुरू हुए बारिश के मौसम के बीच जेई व एसडीओ के हड़ताल पर जाने से लोगों में चिंता दिखाई देने लगी है। लोगों का कहना है कि कईं दिनों तक बारिश का मौसम है और जलभराव जैसी समस्या होने पर हालात पर कैसे काबू पाया जा सकेगा।
हड़ताल करते हुए पहले दिन बुधवार को जेई और एसडीओ ने बताया कि सभी जेई और एसडीओ पे ग्रेड, प्रमोशन, एसीपी को लेकर हड़ताल वीरवार को भी जारी रहेगी। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के प्रधान इंजीनियर सौरव राणा और उपप्रधान अमन शर्मा ने बताया लगभग 18 विभागों के 170 से अधिक जेई और एसडीओ अपनी मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर है। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो यह हड़ताल आगे भी बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में वर्षा के कारण पैदा हुए बाढ़ जैसे हालातों में सभी विभागों के जेई और एसडीओ ने दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए अपनी जान की भी परवाह न करते हुए अपनी ड्यूटी और अपने फर्ज को निभाया। बावजूद इसके प्रदेश सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव प्रदीप धीमान, दिग्विजय, सोमवीर, अनिल, विकास व अन्य जेई और एसडीओ हड़ताल में शामिल हुए।