फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jam in the city, sweat left by the police

शहर में जाम, पुलिस के छूटे पसीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Jam in the city, sweat left by the police
सीईटी परीक्षा के चलते दूसरे दिन भी शहर में जाम के हालात बने रहे। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद पुलिस प्रशासन की अव्यवस्था का खामियाजा राहगीरों और आम लोगों को भुगतना पड़ा। इस दौरान शहर के कुरुक्षेत्र- कैथल और पिहोवा रोड पर घंटों तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान इस रोड पर करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें कैथल की ओर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही। वही रेलवे रोड, गुरुद्वारा चौक, सेक्टर 17 मार्केट, बिरला मंदिर चौक पर पुलिसकर्मी ही नहीं दिखाई दिया और कई जगह जाम खुलवाने को लेकर पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। शहर के सलारपुर रोड, मोहन नगर चौक, सेक्टर 17, गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक, व केयू थर्ड सेकेंड एवं थर्ड गेट पर जाम के हालात सुबह से शाम तक बने रहे। इससे राहगीरों और अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में रविवार को भी सीईटी परीक्षा देने के लिए दूर-दराज से अभ्यर्थी पहुंचे हुए था। हालांकि प्रदेश सरकार ने अभ्यर्थियों को बस अड्डे और सेंटरों तक पहुंचाने के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था की हुई थी, इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निजी वाहनों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इससे भीड़ बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। रेलवे रोड, गुरुद्वारा चौक, सेक्टर 17 मार्केट, बिरला मंदिर चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ही नहीं दिखाई दिए। वहीं थर्ड गेट पर सबसे लंबे समय तक जाम रहा। कुरुक्षेत्र-कैथल व पिहोवा रोड पर करीब तीन से चार किलोमीटर तक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इनमें कई बसें अभ्यर्थियों को ले ले जाने वाली भी शामिल रही। यहां पर पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शनिवार को भी जाम रहा था शहर
बता दें कि शनिवार को भी शहर में जाम के हालात बने रहे। इस दिन भी सीईटी की परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसके चलते हर चौक-चौराहे व परीक्षा केंद्रों के आसपास दिन भर जाम रहा और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी, इसके बावजूद भी रविवार को भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई विशेष उत्सुकता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed