{"_id":"5834910d4f1c1b2b2513b6e0","slug":"jail-two-party-beeting-one-injured-crime-police-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में भिड़े बंदियों के दो गुट, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में भिड़े बंदियों के दो गुट, एक घायल
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जिला जेल में मंगलवार को दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश के चलते यहां पर बंदियों के दो गुुट आपस में भिड़ गए। इसमें एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया और जिसे तत्काल ही लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के मुुताबिक मेहरबान नामक बंदी चोरी और धोखाधड़ी के केस के चलते जेल में बंद है वहीं जितेंद्र व दो अन्य हत्या के एक मामले के चलते बंदी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कोई पुरानी रंजिश है, जिसके चलते ही मेहरबान और जितेंद्र व दो अन्य आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
बंदियों में थप्पड़ आदि से मारपीट हुई, इसमें मेहरबान को चोटें आई। इस घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप सा मच गया और अधिकारी बंदियों के वार्ड की और दौड़े। जहां चोटिल हुए बंदी को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो अन्य बंदियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। इसके साथ ही मामले की शिकायत पुलिस में भी दी गई। समाचार लिखे जाने तक किसी बंदी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो पाया था जबकि जेल अधिकारी मामले की जांच अपने स्तर पर भी करने की बात कहते रहे तो वही सिटी एसएचओ मलकीत सिंह का कहना है कि बंदियों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली है लेकिन उनके पास अभी शिकायत नहीं आई है। शिकायत आई तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
शिकायत पुलिस को दी गई : बिमला देवी
जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बिमला देवी का कहना है कि किसी बात को लेकर इन बंदियों में मारपीट हुई है, जिसमें चोट लगने पर एक बंदी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शिकायत पुलिस को दे दी गई है। उधर, लोक नामक जयप्रकाश सिविल अस्पताल की डॉ. दीपाली ने बताया कि कुरुक्षेत्र जेल से पुलिस बंदी मेहरबान को घायल हालत में एलएनजेपी अस्पताल लाया गया था। उसे कुछ चोटें आई है, जिसके चलते उसे दाखिल कर लिया गया और उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन