फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jail detainees in the morning and jail workers will work on the pump during the night

सुबह जेल बंदी और रात के समय जेल कर्मी करेंगे पंप पर काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jail detainees in the morning and jail workers will work on the pump during the night
कुरुक्षेत्र। हरियाणा जेल महानिदेशक मोहम्मद अकिल ने शनिवार को हरियाणा की जेल के पहले पेट्रोल पंप का जायजा लिया। इस दौरान महानिदेशक ने पेट्रोल पंप के प्रत्येक कक्ष और स्थापित किए गए पंप का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां नजर आईं तो उसे दूर करने के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बता दें कि यह जिला जेल की तरफ से हरियाणा का पहला पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी पंप स्थापित किया गया है। सरकार की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित इस पेट्रोल पंप को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लगाया गया है। इसकी सफलता के बाद प्रदेश की 11 जेलों में भी आगामी दो सालों में पेट्रोल पंप स्थापित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस पेट्रोल पंप पर सुबह के समय बंदी और रात के समय जेल कर्मी ड्यूटी करेंगे। इस पंप का नाम भी जेल पंपिंग स्टेशन रखा गया है और एक महीने के अंदर पंप का उद्घाटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए महानिदेशक मोहम्मद अकिल ने कहा कि कुरुक्षेत्र के नागरिकों के लिए यह खुशी की बात है कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जेल पंपिंग स्टेशन की सौगात दी जा रही है। जेल विभाग की तरफ से यह पहला प्रयास है कि प्रदेश की पहली जेल में पेट्रोल पंप लगाया गया है। इस पंप को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सहयोग से स्थापित किया गया है। इस पंप को आगामी एक माह के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। इस पेट्रोल पंप को अलग-अलग चरणों में शुरू किया जा रहा है। कहा कि सबसे पहले पेट्रोल और उसके बाद डीजल और फिर सीएनजी की सुविधा दी जाएगी। अगर रात के समय पंप की सेल अच्छी रही तो रात को भी पंप की सेवाओं को जारी रखा जाएगा। इस परियोजना में सेमी ओपन जेल का एक नया एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस पंप पर जेल प्रशासन द्वारा जेल में अच्छा रिकॉर्ड रखने वाले बंदियों को ही ड्यूटी लगाई जाएगी। इस योजना से जेल बंदियों को फायदा होगा और मुनाफे को बंदियों के वेलफेयर पर खर्च किया जाएगा। इसके लिए कुछ मापदंड तैयार किए हैं। इस मौके पर आईजी जेल जगजीत सिंह, जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत, जेल उपाधीक्षक शविंद्र सिंह, डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed