फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jail Bharo Andolan: 180 Anganwadi workers arrested, protest

जेल भरो आंदोलन : 180 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दी गिरफ्तारी, किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Jail Bharo Andolan: 180 Anganwadi workers arrested, protest
180 आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने जेल भरो आंदोलन के तहत बुधवार को नायब तहसीलदार बलविंद्र सिंह और लाडवा के डीएसपी भारत भूषण की मौजूदगी में औपचारिक रूप से गिरफ्तारियां दी। इससे पहले वे खंड कार्यालय पर एकत्रित हुईं और यहां से रोष मार्च निकालते हुए उप तहसील परिसर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएसपी भारत भूषण ने उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन वे गिरफ्तारी देने पर अड़ीं रहीं। इसके बाद पुलिस ने उनको औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कई घोषणाओं को लागू नहीं कर रहे हैं। मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स आठ दिनों से खंड कार्यालय बाबैन में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन बाबैन की सदस्य गीता ने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्परों को जानबूझकर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर्स को 1500 रुपये और हेल्परों को 750 रुपये देने के बात कही थी। इसे आज तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर को कुशल श्रेणी व हेल्पर को अर्ध कुशल श्रेणी का दर्जा देने की घोषणा की थी जो आज तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर्स को रिटायरमेंट पर 5 लाख व हेल्पर को 3 लाख रुपये देने की घोषणा की थी जो आज तक पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब तक लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश, ब्लॉक प्रधान हेमराज, सीटू के भीम सिंह सैनी, आंगनबाड़ी वर्कर गीता, करमजीत कौर, इंदू शर्मा, संतोष सैनी, सीमा, सरोज शर्मा, नीलम, किरन बाला, कविता, रजनी, संतोष के अलावा अनेक आंगनबाड़ी वर्कर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed