फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   jaat protest

दिन में जाम रात में आराम

Mon, 22 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला ब्यूरो कुरुक्षेत्र। Updated Mon, 22 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
jaat protest

केयू के समक्ष हिसार-हरिद्वार हाईवे 80 घंटे बाद भी आंदोलनकारियों के कब्जे में रहा। अधिकारियों के बाद भी वे रोड को खोलने के लिए राजी नहीं हुए। पिपली के पास के गांव सिरसमा में आंदोलनकारियों ने कुरुक्षेत्र-हरिद्वार हाईवे सुबह जाम कर दिया। पिहोवा रोड पर लोहार माजरा के पास जाट समुदाय के सैकड़ों लोगों ने जाम लगा दिया तो लाडवा में यमुनानगर-सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। लाडवा कस्बे की दर्जन भर कॉलोनियों के रास्ते भी आंदोलनकारियों ने जाम कर दिए। उपद्रवियों ने सत्यम एंक्लेव के सामने टायरों में आग लगा दी। कुरुक्षेत्र के गांव सिरसमा में जाम के कारण बीमार अस्पताल तक नहीं पहुंच सका। सुरक्षा की दृष्टि से कुरुक्षेत्र के रोडवेज डिपो के प्रशासन ने अपनी बसों को अज्ञात स्थान पर खड़ा कर दिया। उधर, केयू के समक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर दिए जा रहे धरने को समाज के अनेकों लोगों ने संबोधित किया। साथ ही घेराबंदी सख्त करने की भी चेतावनी दी। 

विज्ञापन

पिहोवा रोड पर भी दो जगह जाम

केयू थर्ड गेट के समक्ष तीन दिनों से चल रहे जाम और प्रदर्शन में शामिल कुछ युवक रविवार को सुबह अचानक ही पिहोवा रोड स्थित शांतिनगर कॉलोनी पहुंच गए। सभी ने वहां जाम लगा दिया। पुलिस के अनुरोध करने पर प्रदर्शनकारी वापस केयू के पास धरना स्थल पर चले गए। यहां से कुछ किलोमीटर दूरी पर लोहार माजरा गांव के अड्डे पर भी सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड जाम कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्त कर इस जाम को खुलवाया। 

विज्ञापन

पेट्रोप, डीजल हुआ खत्म

जाट आरक्षण के चलते कुरुक्षेत्र शहर में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल नहीं पहुंच रहा। इसके चलते रविवार शाम को अधिकतर पेट्रोल पंप से पेट्रोल, डीजल समाप्त हो गया। शहर में कुल 9 पेट्रोल पंप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धिकतर रूटों पर बसें बंद

अधिकतर रूटों पर जाम लगा होने के कारण रोडवेज प्रशासन ने अपनी बसों का संचालन बंद कर दिया है। इसके साथ ही निजी बसों के पहिए भी तीन दिन से थमे हुए हैं। रोडवेज प्रशासन ने शनिवार रात को पूंडरी में बसों में आग लगा दी थी। इसके बाद दूसरे रूटों से भी बसों को हटा लिया गया। इससे यात्रियों की परेशानी और भी बढ़ गई है।  


दिल्ली-यमुनानगर हाईवे भी जाम किया जाम

अंबेडकर चौक पर रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर दिल्ली-यमुनानगर-कुरुक्षेत्र और शाहबाद रोड जाम कर दी। इसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार प्रेम सिंह, बीडीपीओ अंग्रेज सिंह और लाडवा थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी ने समुदाय के नेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। प्रदर्शनकारियों ने सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरक्षण मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। 


लोग अपने ही घरों में हुए बंधक

प्रदर्शनकारी युवाओं ने हिनौरी चौक, बाबैन चौक, सत्यम एनक्लेव के सामने और महाबीर कॉलोनी के सारे रास्ते बंद कर दिए। कुछ उपद्रवी युवाओं ने सत्यम एनक्लेव के सामने कांच की दर्जनों बोतलेें सड़कों पर तोड़ दी और टायरों में आग लगा दी। इसके साथ ही आंदोलनकारी कस्बे के अंदर डंडे-लाठियां आदि लेकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान उन्होंने जबरन बाजार भी बंद करवा दिए। इस दौरान पुलिस फोर्स चौक पर फंसी रही। समुदाय के लोगों ने कस्बे के सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी। इससे लोग घरों में कैद होकर रह गए। 


लाडवा में भी बंद किए रास्ते

लाडवा में जाट समुदाय ने कस्बे की दर्जनों कॉलोनियों के रास्ते बंद कर दिए। इससे लोग घरों में ही बंद होकर रह गए। रविवार को कस्बे के आसपास के जाट समुदाय के लोग सुबह ही अनाजमंडी मार्केट कमेटी परिसर में पहुंच गए। करीब 11 बजे अंबेडकर चौक पर जाम लगा दिया। कुछ आक्रोशित युवाओं ने मार्केट कमेटी कार्यालय में फसल बीमा योजना का विज्ञापन बोर्ड तोड़ डाला और अनाजमंडी के बाहर रादौर रोड पर खुली हुई दुकानों को बंद करा दिया। 


नेशनल हाईवे-65 पर हालात खराब

इस्माईलाबाद में आरक्षण को लेकर कस्बे और आसपास के गांवों के जाट समुदाय के लोगों ने 36 घंटे से नेशनल हाईवे-65 पर गांव ठोल के बस स्टैंड पर डेरा डाला हुआ है। इस कारण आमजन को परेशानी हो रही है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लिंक रोड का सहारा लेना पड़ रहा है। जाट समुदाय के लोगों को समझाने के लिए एसडीएम पिहोवा नरेंद्र पाल मलिक, डीएसपी पिहोवा चंद्र पाल, बीडीपीओ विकास कुमार, थाना प्रभारी रमेश चंद मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने जाट समुदाय के लोगों से जाम खोलने की अपील की, लेकिन लोगों ने नहीं मानी। 

महिलाओं ने बाबैन-लाडवा स्टेट हाईवे किया जाम


आरक्षण की मांग को लेकर कई घंटे तक किया प्रदर्शन

आरक्षण  की मांग को लेकर बाबैन-लाडवा स्टेट हाईवे के गुहण गांव के मोड़ पर गांव की महिलाओं ने कई घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सडक पर कटे हुए पेड रखकर रास्ता बंद किया। महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। बाबैन थाना प्रभारी छोटू राम भी दल बल सहित मौके पर मौजूद रहे। 


शाहाबाद में तीन मुख्य मार्ग हुुए जाम 

शाहाबाद।  जाट आरक्षण की आंच रविवार को शाहाबाद में भी पहुंची और आंदोलनकारियों ने लाडवा रोड, बराड़ा रोड व साहा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जिससे तीनों मार्गों पर आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि साहा रोड पर शनिवार को भी जाम लगाया गया था, लेकिन वह कुछ देर बाद ही खोल दिया गया। रविवार प्रात: लगभग 10 बजे आंदोलनकारियों ने लाडवा रोड पर शुगर मिल के सामने, बराड़ा रोड पर गांव रावा चौक व साहा हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग के सामने जाम लगाया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। एसडीएम हवा सिंह, डीएसपी कुरुक्षेत्र आर्यन चौधरी, बीडीपीओ  संदीप भारद्वाज व थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मौके पर जाकर लोगों को समझाया। समझाने बुझाने के बाद बराड़ा रोड पर दोपहर साढ़े 4 बजे और लाडवा  रोड पर साढ़े पांच बजे जाम खोल दिया गया था। जबकि साहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम जारी था। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व भाजपा के मंडल प्रधान विक्रम अटवान ने लोगों एसएमएस भेजकर शांति बनाए रखने की अपील की। देवी मंदिर धर्मशाला में भी भाजपा  कार्यकर्ताओं ने बैठक की जिसमें 36 बिरादरी के लोगों ने शिरकत की व क्षेत्र में अमन व शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed