{"_id":"64613d417c2bfe57600c8e34","slug":"it-professional-welfare-association-submitted-memorandum-to-the-mla-kurukshetra-news-c-18-1-121503-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। नियमित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर हॉरट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से सबंधित ज्ञापन हरियाणा शुगर फेड के चेयरमैन एवं शाहाबाद विधायक रामकरण काला को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के लिए अंबाला, कुरूक्षेत्र व यमुनानगर से आईटी प्रोफेशनल प्रदेश प्रधान वीरेंद्र कुमार ढांडा के नेतृत्व में यहां पहुंचे।
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रधान वीरेंद्र ढांडा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों में हॉरट्रोन के तहत अनुबंध के आधार पर कार्यरत आईटी प्रोफेशनल के लिए नियमितिकरण की पॉलिसी बनाकर सेवाएं नियमित करने के साथ-साथ अन्य सभी देय लाभ भी प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि हॉरट्रोन सरकार का ही सरकारी उपक्रम है और पिछले कई सालों से हॉरट्रोन के माध्यम से एक निश्चित पारदर्शी चयन प्रक्रिया से हजारों कर्मचारी सरकार के बोर्डों व निगमों में कार्र्यरत हैं। इसीलिए नियमितिकरण की पॉलिसी बनाकर उनकी सेवाओं को सुरक्षित किया जाए।
विधायक रामकरण काला ने कहा कि वह जल्द ही आईटी प्रोफेशनल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को साथ लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि आईटी प्रोफेशनल की मांगों को मनवाया जाए। इस अवसर पर अंकित झांगड़ा उपप्रधान, रवि पावरिया, प्रमोद कुमार, हिमांशु, गुरमीत, आशीष कोहली व पवन कुमार मौजूद रहे।