फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Invoices of 19 people roaming without masks at night, Kurukshetra

रात में बिना मास्क घूम रहे 19 लोगों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Invoices of 19 people roaming without masks at night, Kurukshetra
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को चाय देतीं एसपी डॉ. अंशु सिंगला। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने शनिवार को रात्रि गश्त (नाइट डोमिनेशन) के तहत 1144 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने आठ वाहन चालकों के चालान किए। वहीं बगैर मास्क लगाए सड़कों पर घूम रहे 19 लोगों के भी चालान काटे। पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बारिश और ठंड में पुलिस के जवानों की चाय तथा बिस्किट वितरित किए।
जिला पुलिस कप्तान डॉ.अंशु सिंगला ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के तहत जिला पुलिस की ओर से गीता द्वार पिपली, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, आंबेडकर चौक, देवीलाल चौक, थर्ड गेट, उमरी चौक, मेन चौक पिहोवा, झांसा,बाबैन, लाडवा, शाहाबाद कुल 33 जगह पर नाके लगाए गए थे। इसमें 363 पुलिस कर्मियों की नाके पर ड्यूटी लगाई गई थी तथा 112 अधिकारियों की जांच करने की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान पुलिस ने 331 टू-व्हीलर, 304 फोर व्हीलर, 292 हल्के तथा 217 भारी वाहनों की जांच करके आठ वाहन चालकों के यातायात नियमों की अवहेलना करने पर चालान काटे गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने सड़कों पर बगैर मास्क घूम रहे 19 लोगों के भी चालान करके 500 रुपये जुर्माना लगाया। पुलिस की ओर से शनिवार को बगैर मास्क के कुल 386 लोगों के चालान काटे गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने गुप्त सूचना पर अलग-अलग छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेचने वाले 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनके कब्जे 188 बोतल देसी शराब बरामद की। वहीं 111 सार्वजनिक जगह की जांच करके 76 बाहरी प्रदेशों से आए लोगों की तस्दीक के लिए संबंधित थानों में पत्राचार के लिए उनके पर्चे अजनबी काटे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के लिए चाय लेकर पहुंचीं एसपी
बारिश और ठंड के बीच नाकों पर ड्यूटी दे रहे कर्मियों के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला चाय व बिस्किट लेकर पहुंचीं। एसपी ने कर्मियों के साथ खुद भी चाय की चुस्की लीं। उनका कहना है कि कुरुक्षेत्र पुलिस उनका परिवार है और परिवार की मुखिया होने के नाते अपने परिवार का ध्यान रखना उनका कर्तव्य है। वहीं यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed