फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Labor Day today: There are still 20 thousand laborers without registration in the district.

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस आज : जिले में आज भी बिना पंजीकरण के हैं 20 हजार मजदूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
International Labor Day today: There are still 20 thousand laborers without registration in the district.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस हर साल एक मई को मनाया जाता है, जिसको मनाने का उद्देश्य श्रमिकों के संघर्षों को याद करना और उनके काम की सराहना करना है। इसके अलावा मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए भी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिवस को लेकर जिले भर में कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिले में पंजीकृत मजदूरों की बात की जाए तो 650 के करीब पंजीकृत मजदूर है, जबकि असंगठित मजदूरों की संख्या 20 हजार के करीब है, जो कि जिले भर में कई जगहों पर काम करते हैं। यह मजदूर किसी संगठन से जुड़े हुए नहीं है।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश का कहना है कि मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। जिले में मजदूरों की स्थिति दयनीय है। मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिल पाता। कई मजदूरों को तो काम भी दो से चार दिन का ही दिया जाता है, जबकि सरकार की योजना के अनुसार 100 दिन की गारंटी होती है। उन्होंने बताया कि जिले में पंजीकृत मजदूरों की संख्या 650 है, जबकि 20 हजार के करीब मजदूर बिना पंजीकरण के है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed