फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita Mahotsav will begin today with worship and havan at Brahmasarovar Tirtha.

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर तीर्थ पर पूजन व हवन के साथ आज होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
International Gita Mahotsav will begin today with worship and havan at Brahmasarovar Tirtha.
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तीर्थ पूजन व हवन यज्ञ के साथ आज वीरवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केरल के राज्यपाल हरीफ मोहम्मद खान व जांजीबार के सांस्कृतिक मंत्री महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में यह आयोजन होगा, जहां महापूजन व महाआरती होगी तो वहीं सहभागी प्रदेश ओडिशा के अलावा हरियाणा पवेलियन एवं प्रदेश के जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा, जो 11 दिसंबर तक चलेंगे। अंतिम दिन गीता जयंती मनाई जाएगी, जिस दौरान थीम पार्क में 18 हजार स्कूली बच्चे वैश्विक गीता पाठ करेंगे तो वहीं ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर के साथ-साथ कुरुक्षेत्र 48 कोस के सभी तीर्थों पर दीपोत्सव भी होगा।
विज्ञापन

केरल के राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वदेशी जागरण मंच के सतीश कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का भी शुभारंभ करेंगे। वीरवार को होने वाले आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जहां कई रूट डायवर्ट किए गए तो ब्रह्मसरोवर के आसपास कई घंटे के लिए आमजन के वाहनों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। उपायुक्त नेहा सिंह व एसपी वरुण सिंगला ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन



आज से इस तरह चलेंगे मुख्य कार्यक्रम
महोत्सव में पांच से 11 दिसंबर तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में रोजाना सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पांच से सात दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक विभिन्न समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं व केडीबी की तरफ से कुरुक्षेत्र और पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर प्रदर्शनी, 11 दिसंबर तक हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी की तरफ से गीता पुस्तक मेला, हरियाणा पवेलियन, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमद्भागवत कथा होगी। 15 दिसंबर तक केडीबी की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या व आरती, आठ से 10 दिसंबर तक शिक्षा विभाग की तरफ से गीता श्लोकों का उच्चारण, वाद विवाद, रंगोली, मेहंदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन सन्निहित सरोवर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ दिसंबर को प्रशासन व समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से संत सम्मेलन, जिला प्रशासन की तरफ से 10 दिसंबर को अखिल भारतीय देव स्थानम् सम्मेलन, केडीबी की तरफ से 11 दिसंबर को ज्योतिसर में यज्ञ और गीता पाठ, शिक्षा विभाग व प्रशासन व केडीबी की तरफ से 11 दिसंबर को 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा वैश्विक गीता पाठ, नगर शोभा यात्रा, 48 कोस तीर्थों का सम्मेलन व सायं के समय सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। इसके साथ ही 11 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आरती और दीपदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed