फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inspiring children to adopt a healthy lifestyle

Kurukshetra News: बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Inspiring children to adopt a healthy lifestyle
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल रक्षा शिविर बच्चोंं के स्वास्थ्य की जा
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, भारत विकास परिषद जिला इकाई और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में बाल रक्षा शिविर लगाया गया। इसके अंतर्गत बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, उचित पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि एवं स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के प्रांत सचिव अतुल गोयल, अध्यक्ष विजयंत बिंदल, वरिष्ठ सदस्य रमेश गुलाटी और श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अमित कटारिया के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कार्यक्रम में उपस्थित रही जिसमें डॉ. अमन, डॉ. पंकज, डॉ. विशाल, डॉ. प्राची, डॉ. श्रुति और डॉ. शुभम मौजूद रहे। चिकित्सक दल की ओर से बच्चों को संतुलित एवं संपूर्ण आहार, आहार से संबंधित नियमों, दिनचर्या और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के प्राकृतिक उपायों के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्या सुमन बाला ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं। अभियान के अंतर्गत बच्चों को उनके स्वास्थ्य सुरक्षा और विकास के उद्देश्य से बाल रक्षा किट बांटी गई जिसमें आवश्यक स्वास्थ्य-संबंधी सामग्री शामिल थी। इस मौके पर प्रबंध समिति में शिक्षाविद डॉ. हरि प्रकाश, प्रो. अमित कटारिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed