फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Injured in road accident will get cashless treatment facility up to Rs 1.5 lakh: Rohtas

सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी डेढ़ लाख तक कैशलेश उपचार सुविधा : रोहतास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Injured in road accident will get cashless treatment facility up to Rs 1.5 lakh: Rohtas

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। डीएसपी यातायात ने एक्सीडेंट में घायलों को कैशलेस सुविधा प्रदान कराने बारे थाना सदर थानेसर व थाना लाडवा के अनुसंधानकर्ता के साथ मीटिंग कर निर्देश दिए।



मीटिंग के दौरान जानकारी देते हुए डीएसपी यातायात रोहतास कुमार में बताया कि केंद्र सरकार की एक्सीडेंट कैशलेस पॉलिसी के अनुसार सभी थाना प्रभारी और पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं कि सड़क दुर्घटना में होने वाले घायलों को तुरंत नजदीकी पैनल वाले अस्पताल में पहुंचाएं। इन अस्पतालों में एक्सीडेंट के दौरान घायलों का 1.50 लाख रुपए तक कैशलेस उपचार किया जाएगा, ताकि घायलों की जान समय रहते बचाई जा सके।
विज्ञापन




डीएसपी यातायात ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम, 1968 की धारा 162 के तहत एक योजना तैयार की है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नकद रहित उपचार सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत प्रति पीड़ित प्रति दुर्घटना अधिकतम सात दिनों के लिए 1.5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि जिले में इस योजना के कार्यान्वयन को सुव्यवस्थित करने के लिए ट्रांजक्शन मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग करने का प्रस्ताव है। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार सड़क दुर्घटना पीड़ित का उपचार करने वाला अस्पताल टीएमएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक अनुरोध उत्पन्न करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन









रेलवे ट्रैक के समीप मिला अज्ञात शव



कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक के समीप एक अज्ञात शव पड़ा मिला है। मृतक की उम्र लभगभ 35 वर्ष बताई जा रही है। सूचना के आधार पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। शिनाख्त न हाेने पर पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव घर में रखवा दिया है।



जीआरपी जांच अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि मृतक के एक हाथ पर रजत नाम लिखा है तो दूसरे हाथ पर एक टैटू बना है।








दहेज की मांग कर युवती को घर से निकाला







बाबैन। क्षेत्र के गांव से युवती ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी ना करने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। युवती ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसने दो साल पहले अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से युवती के पास एक लड़का है। युवती ने अपने पति, सास और ननद पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ समय बाद मुझे दान-दहेज के लिए मारपीट करने लगे। मांग पूरी ना होने पर तीनों ने जान से मारने की धमकी देकर मुझे घर से निकाल दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।


-------------------------------------------------



2160 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी काबू



कुरुक्षेत्र।



नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट की टीम ने नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान सतबीर सिंह व कपील देव के रूप में हुई हैं। टीम ने आरोपियों के पास से 2160 नशीले कैप्सूल बरमाद किए हैं। जिनका वजन एक किलो तीन सौ ग्राम पाया गया।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान कार में बैठे उक्त आरोपियों की कार की तलाशी लेने पर कार की पीछे की सीट पर एक कैप्सूलों से भरा थैला मिला। चैक करने पर पता चला कि यह कैप्सूल नशीले हैं, आरोपियों को पुलिस ने काबू में करके सप्लायर का पता लगाने में जुट गई।




-----------------------------



5280 नशीले कैप्सूलों के साथ आरोपी पकड़ा


संवाद न्यूज एजेंसी



कुरूक्षेत्र।



नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट की टीम ने नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान रजनीश उर्फ रिंकू के रूप में हुई हैं। टीम ने आरोपियों के पास से 5280 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं, जिनका वजन तीन किलो ग्राम पाया गया।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भीम कॉलोनी से उक्त आरोपी को काबू किया है। आरोपी अपने हाथ में एक काला बैग लेकर आ रहा था, वह पुलिस की टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। टीम के सदस्यों ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग लेने पर कैप्सूलों का जखीरा मिला। चैक करने पर पता चला कि यह कैप्सूल नशीले हैं, आरोपी को पुलिस ने काबू में करके सप्लायर का पता लगाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed