{"_id":"627c19fe396c02414964103d","slug":"information-given-about-change-in-print-media-industry-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1078819176","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंट मीडिया उद्योग में बदलाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंट मीडिया उद्योग में बदलाव की दी जानकारी
विज्ञापन
मुख्यातिथि कुलपति प्रो राजेन्द्र कुमार को स्मृति चिह्न देते आयोजक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान ने फैकल्टी लॉज में एक दिवसीय प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री 4.0 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन। मुख्य वक्ता दीनबंधु छोटू राम विश्वविद्यालय मुरथल के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने प्रिंट मीडिया उद्योग में प्रयोग होने वाली कई नई तकनीक और संशोधन के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग के क्षेत्र में कुशल कर्मियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अधिक मांग है। इसको देखते हुए सभी छात्रों को अपने आप को अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए हर तरह से तैयार रखना होगा। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार बहुत बड़े विकल्प के रूप में आगे आ रहा है। छात्रों को स्व उद्योग की तरफ आगे बढ़ना चाहिए। विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च एवं डेवलपमेंट प्रो. पवन शर्मा ने कहा कि छात्र अपने विषय में पूरी तरह से पारंगत होकर ही अपने आपको कुशल कर्मी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज का समय बहुत ही चुनौतीपूर्ण है और युवा को हर तकनीक की बारीकियों का अध्ययन करना होगा।
विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो मंजुला चौधरी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत जो पाठ्यक्रम तैयार किये जा रहे हैं उसका मूल उद्देश्य छात्रों को ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक प्रशिक्षण देना रहेगा। जिससे वे छात्र हर चुनौती के लिए अपने आपको तैयार रखेंगे। संस्थान की निदेशिका प्रो. बिंदु शर्मा ने कहा कि हमारे जितने भी मीडिया पाठ्यक्रम हैं उन सब में जो भी नए सिलेबस तैयार किए जा रहे हैं। उद्योगों में कार्यरत प्रोफेशनल के सुझाव पर ही तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
कंवरदीप शर्मा ने बताया कि संस्थान ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर करता रहा है, जिससे कि छात्रों को आज के युग के तकनीक के बारे में लाभान्वित किया जाता है। इस अवसर पर प्रो. फकीर चंद, प्रो. भगवान सिंह चौधरी, डॉ. दिनेश, डॉ. मधु दीप सिंह, डॉ. एमके मोदगिल, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. अभिनव, डॉ. रोशन, रोमा, जितेंद्र रोहिला, सचिन वर्मा, अमित जांगडा, राकेश कुमार आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।