{"_id":"62645d9771ed7d3d7845aeea","slug":"information-assistant-of-district-hospital-gave-his-life-kurukshetra-kurukshetra-news-knl10590797","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के सूचना सहायक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के सूचना सहायक ने दी जान
विज्ञापन
कमल की फाइल फोटो।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल के सूचना सहायक ने कमल (35) ने शनिवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। थाना केयूके पुलिस ने कमल की पत्नी कविता की शिकायत पर प्रताड़ित करने के आरोप में महिला चिकित्सक सहित अन्य स्टॉफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला अस्पताल में रविवार को कमल के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने रविवार सुबह तक महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी न होने पर पिपली-थर्ड गेट मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है।
बताया गया कि शांति नगर निवासी कमल वर्ष 2014 से एनएचएम के तहत जिला अस्पताल में एनएचएम सोसायटी में बतौर सूचना सहायक सेवाएं दे रहा था। कमल ने जिला सिविल सर्जन को शिकायत सौंपकर एक महिला चिकित्सक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। गत आठ अप्रैल को कमल ने जिला सिविल सर्जन के नाम आरोपी महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत पर जांच की जा रही थी।
कमल ने शनिवार की सुबह ब्रह्मसरोवर पर पहुंचकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर एक राहगीर अपनी कार में कमल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने कमल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन परिजन कमल को शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां कमल की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
कमल ने सीएमओ को आठ अप्रैल को लिखित शिकायत सौंपकर अर्बन हेल्थ कंसलटेंट (महिला चिकित्सक) पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं नौकरी छोड़ने के लिए विवश करने का आरोप लगाया था। कमल ने इससे पहले 10 मार्च को भी सीएमओ के नाम शिकायत सौंपी थी। शिकायत में लिखा है कि वह अन्य कर्मचारियों की सीट पर बैठकर कार्य कर रहा हूं। डॉक्टर की प्रताड़ना और अपमानों के चलते मुझे रात में नींद की गोलियां लेकर सोना पड़ रहा है।
पुलिस के जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि पुलिस ने कमल की पत्नी कविता की शिकायत पर आरोपी महिला चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार सुबह कमल के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
दो बार उपस्थित नहीं हुई महिला चिकित्सक : डॉ. सहाय
उप सिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय का कहना है कि कमल की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा था। दो बार आरोपी महिला चिकित्सक और शिकायतकर्ता कमल को पूछताछ के लिए बुलाया भी गया था। कमल ने अपने बयान दर्ज करा दिए थे, लेकिन दोनों बार महिला चिकित्सक उपस्थित नहीं हुईं। अब आगामी कार्रवाई पुलिस करेगी।