फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   indo pak bus

दो सवारियां लेकर सदा-ए-सरहद लाहौर रवाना

Sun, 11 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
indo pak bus
indo pak bus - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म होने के बाद पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को पहले ही बंद कर दिया और अब दिल्ली से लाहौर तक चलने वाली बस सदा-ए-सरहद को रोकने का ऐलान किया है। शनिवार को सदा-ए-सरहद बस कड़ी सुरक्षा के बीच केवल दो सवारियां लेकर दिल्ली से लाहौर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

कश्मीर में अनुच्छेद -370 समाप्त होने के बाद बिगड़े भारत-पाक रिश्तों के बीच शुक्रवार को ही पाकिस्तान सरकार ने दोनों के देशों के बीच चलने वाले बसों के संचालन को भी रोक दिया। हालांकि इस घोषणा से पूर्व ही दिल्ली से लाहौर के लिए सदा-ए-सरहद बस रवाना हो चुकी थी। ये बस शनिवार की सुबह पिपली पैराकीट पहुंची। बस में महज दो मुसाफिर ही सवार थे। हालांकि एहतियात के तौर पर बस की सुरक्षा के लिए काफी पुलिस कर्मी तैनात थे। बस शनिवार सुबह 8: 30 बजे यहां आधा घंटे के लिए रुकी। इस बीच यात्रियों के साथ बस स्टाफ ने नाश्ता किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बस लाहौर के लिए रवाना हुई। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को पैराकीट के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। खुद मौके पर सदर थाना प्रभारी अजय मोर कड़ी निगरानी बनाए हुए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय मोर ने बताया कि पाकिस्तान जाने वाली बस पिपली पैराकीट में करीब आधा घंटा रुकी। इस दौरान पैराकीट में कड़ी सुरक्षा रही और दो पायलट गाड़ियों की अगुवाई में पाक बस रवाना हुई। पाक की ओर से बस सेवा बंद करने की सही जानकारी सोमवार को ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है शेड्यूल
भारतीय बस का संचालन दिल्ली परिवहन निगम यानि डीटीसी व पाकिस्तानी बस का पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम की ओर से किया जा रहा है। दोनों देशों से सोमवार को बसें दिल्ली व लाहौर के लिए रवाना होती हैं। बसों का रात्रि ठहराव दिल्ली व लाहौर में होता है। दोनों देशों की बसें वाघा बार्डर अमृतसर से होते हुए दिल्ली व लाहौर पहुंचती हैं। सुबह व शाम को आते-जाते समय कुरुक्षेत्र पैराकीट में इन बसों का ठहराव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed