{"_id":"628a99c885cd1d07ce28f330","slug":"indecency-by-entering-the-convoy-of-minister-of-state-kurukshetra-kurukshetra-news-knl109065520","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के काफिले में घुसकर की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री के काफिले में घुसकर की अभद्रता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। महिला एवं बाल विकास मंत्री के काफिले में घुसकर अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को काबू किया है। आरोपी चंडीगढ़ से कलायत जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राज्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता की और गाली-गलौज की। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की सुरक्षा में तैनात एएसआई की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
शिकायत में एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि 21 मई को महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा चंडीगढ़ से कैथल की ओर आ रही थी। इस दौरान करीब ढाई बजे गुमथला गढू चौकी से थोड़ा पीछे एक चंडीगढ़ नंबर की सफेद रंग की ब्रेजा कार ने एस्कॉर्ट और वीआईपी कार के बीच में तेज गति से प्रवेश किया। सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उन्हें बीच से हटने का इशारा किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गलत इशारे करने शुरू कर दिए।
उन्होंने गाड़ी के साथ कार लगाकर शीशा उतारते हुए गाली गलौज भी की। एस्कॉर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक इससे राज्य मंत्री की सुरक्षा में दखल हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी अमित, संदीप, सुमित और विजय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना सदर प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि राज्यमंत्री का काफिला कलायत जा रहा था। इसी दौरान आरोपी काफिले में अपनी गाड़ी लेकर घुस गए थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें काफिले से हटने का इशारा किया तो उनको गलत इशारा किया और गाड़ी साथ लगाकर गाली-गलौज भी की। पुलिस ने आरोपी अमित, संदीप, सुमित और विजय को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से जमानत पर रिहा कर दिया।