फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In two years, 7153 cases of drug trafficking were registered and 11119 people were sent to jail: Dr. Ashok Kumar

दो वर्षों में नशा तस्करी के 7153 मामले दर्ज कर 11119 लोगों को भेजा जेल : डॉ. अशोक कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
In two years, 7153 cases of drug trafficking were registered and 11119 people were sent to jail: Dr. Ashok Kumar
कुरुक्षेत्र। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कई प्रकार के अभियान चलाए हुए हैं। इन अभियानों से पुलिस समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियाें व संस्थाओं को अपने साथ जोड़ रही है। राज्य पुलिस ने पिछले दो वर्षों में नशा तस्करी के 7153 मामले दर्ज कर 11119 लोगों को जेल भी भेजा है। इसी कड़ी में प्रयास फाउंडेशन बकेट चैलेंज से जुड़कर नशे दूर रहने के लिए अपील कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने कई स्थानों पर बकेट चैलेंज कार्यक्रम चलाया था। इन कार्यक्रमों के दौरान इस चैलेंज से प्रयास फाउंडेशन भी जुड़ा है। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम के प्रभारी एसआई डॉ अशोक कुमार ने विभिन्न कार्यक्रमों में कहा कि यदि नशा मनुष्य के लिए तनिक भी अच्छा होता तो सबसे पहले मां अपने बच्चे को देती। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य पुलिस ने वर्ष 2023 में 3823 मामले दर्ज कर 5918 से अधिक अपराधियों को पकड़ा तो वर्ष 2024 में 3330 मामले दर्ज कर 5201 नशा तस्करों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोई नया व्यक्ति इस नशे की दलदल में न फंसे इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गयी है और वह है नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम, नमक लौटा के माध्यम से शपथ, बकेट चैलेंज, राम गुरुकुल गमन मंचन जैसे कार्यक्रम को चलाकर जागरूक किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में फाउंडेशन प्रधान नरेश सैनी, एनआरआई रामफल बुरा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रवीण कुमार, सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक कर्म चंद, कुरुक्षेत्र बहुतकनीकी संस्थान से विभागाध्यक्ष कंवल सचदेवा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed