फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In Kurukshetra two real brothers got second and third place in 12th exam results

HBSE Result: पिता के मजदूरी के दर्द को महसूस कर कुछ करने की ठानी, दो भाई जिले में दूसरे-तीसरे स्थान पर

Mon, 15 May 2023 08:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 08:05 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में एक भाई 12वीं की परीक्षा में जिला भर में दूसरे तो दूसरा भाई तीसरे स्थान पर टॉप रहा है। पिता के मजदूरी के दर्द को महसूस किया तो उन्होंने कुछ करने की ठानी। दोनों भाईयों की सफलता को देख हर कोई खुश नजर आया। 

विज्ञापन
In Kurukshetra two real brothers got second and third place in 12th exam results
अभिषेक व अंकित को मिठाई खिलाकर बधाई देते दोस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कड़ी मेहनत व पक्का इरादा ही इंसान को सफलता दिला सकता हैं। गरीबी और लाचारी को देखते हुए बनी परिस्थितियों से दिल में ठाना कि हमें इस गरीबी को दूर करने के लिए कुछ न कुछ तो करना ही होगा। पिता को मजबूरी में मजदूरी करते देख दिल में हुए दर्द से महसूस किया कि पिता को सहारे की जरूरत हैं। इसीलिए कुरुक्षेत्र जिले में दो भाइयों ने ठाना कि इस बार कुछ कर दिखाना हैं। सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का परिणाम आया तो इन दोनों भाइयों की सफलता देख हर कोई खुश नजर आया।

विज्ञापन


पिहोवा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला गुजरान में पढ़ने वाले छात्रों ने हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन में रत्नगढ़ ककराली के रहने वाले अभिषेक ने कॉमर्स में 500 में से 481 अंक लेकर दूसरा तो अंकित ने 500 में से 479 अंक लेकर तीसरा स्थान जिला भर में हासिल किया।
विज्ञापन


अभिषेक और अंकित ने बताया कि उनके पिता उदय सिंह है जो कि पेशे से मजदूरी करते हैं और माता का नाम शीला देवी है जो कि गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि पिता की मजबूरी को देखकर आगे बढ़ने के लिए दृढ़ निश्चय कर पढ़ाई की ओर ध्यान देते हुए स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, उसे घर आने पर अच्छे से पढ़ते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है दोनों का लक्ष्य
अभिषेक का लक्ष्य शिक्षक बनने का है तो वहीं अंकित का लक्ष्य एक बड़ा प्रोफेसनल पेंटर बनने का है। अभिषेक को क्रिकेट खेलना, फिल्म देखना पसंद है तो वहीं अंकित को पेंटिंग करना, फिल्म देखना पसंद हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को प्रश्नों को सोच समझ कर ही हल करना चाहिए न कि रट्टा लगाना चाहिए, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एंकातपन का सहारा लेना चाहिए। अभिषेक और अंकित की इस उपलब्धि से स्कूल में जश्न का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed