फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In Kabaddi, NIT Hamirpur is first and Kurukshetra is second.

Kurukshetra News: कबड्डी में एनआईटी हमीरपुर पहले और कुरुक्षेत्र दूसरे नंबर पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, NIT Hamirpur is first and Kurukshetra is second.
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की कब
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में इंटर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसके तीसरे दिन रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन का फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स सेक्शन द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न संस्थानों के करीब 400 खिलाड़ियों ने कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और योगा सहित अन्य खेलों में स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दीक्षित गर्ग ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


इंचार्ज प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में एनआईटी हमीरपुर ने पहला स्थान हासिल किया तथा एनआईटी कुरुक्षेत्र दूसरे और एनआईटी जालंधर तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग योगा प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने पहला स्थान प्राप्त किया और संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पंजाब ने दूसरा तथा एनआईटी हमीरपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने पहला स्थान हासिल किया और एनआईटी हमीरपुर ने दूसरा तथा एनआईटी दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तो वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने पहला, एनआईटी कुरुक्षेत्र ने दूसरा तथा एनआईटी दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग योगा प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने पहला स्थान प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पंजाब तथा तीसरे स्थान पर एनआईटी हमीरपुर रहा तो वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला पहले स्थान पर रहा और एनआईटी जालंधर ने दूसरा तथा एनआईटी हमीरपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एनआईटी हमीरपुर ने पहला, थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने दूसरा तथा एनआईटी कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने पहला, एनआईटी दिल्ली ने दूसरा तथा एनआईटी कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रो. तिवारी ने खिलाड़ियों द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन की सराहना की और खेलों में इसी तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डॉ. शहाबुद्दीन, डॉ. अमित, डॉ. रत्ना सहित अन्य शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed