फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Illegal cuts will be closed on six lane road from Pipli to Third Gate, encroachment will also be removed

Kurukshetra News: पीपली से थर्ड गेट तक बने सिक्स लेन रोड पर बंद होंगे अवैध कट, अतिक्रमण भी हटाया जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts will be closed on six lane road from Pipli to Third Gate, encroachment will also be removed
कुरुक्षेत्र। पिपली- थर्ड गेट मार्ग पर बने अवैध कटों का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को दिशा नि - फोटो : Kurukshetra
फोटो 01
विज्ञापन

सिक्स लेन रोड पर बंद होंगे अवैध कट, हटेगा अतिक्रमण
एसडीएम ने किया अधिकारियों की टीम के साथ मुआयना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पिपली स्थित गीता द्वार से लेकर थर्ड गेट तक बने रोड पर सभी अवैध कट बंद करवाए जाएंगे। इसके साथ ही रोड के आसपास अवैध कब्जे भी हटाए जाएंगे। इसके लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम सुरेंद्र पाल ने दी। वे अधिकारियों की टीम के साथ रोड का निरीक्षण कर रहे थे।
एसडीएम सुरेंद्र पाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा की के दौरान भी इस रोड पर अवैध कट का मुद्दा उठाया गया था, क्योंकि अवैध कट होने के कारण कई बार वाहन चालक अचानक सामने आ जाता है और दूसरा वाहन चालक जब तक संभलता है तब तक हादसा हो जाता है या फिर हादसे के चांस काफी बढ़ जाते हैं। खासकर धुंध के समय तो यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

एसडीएम ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, रेहड़ी चालकों, होटलों, फूलों की दुकान सजाए बैठे व कार बाजार वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो आप लोगों से अपील की जा रही है कि अपना सामान सड़क से हटा लें। आपके कारण सड़क संकरी हो जाती है जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है और जाम लगने के साथ-साथ हादसे का भी अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को आदेश दिए कि अतिक्रमण हटाने वालों के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाए और उनका चालान किया जाए। इस अवसर पर उनके साथ नगर परिषद थानेसर से एक्सईएन सुरेंद्र सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक रुप रविंद्र बिश्नोई, जेई संदीप कुमार, बीआई रवि खरबंदा, डीईओ अनूप सिंह, ट्रैफिक एसएचओ रामकरण इत्यादि मौजूद रहे।
बॉक्स
यहां बने हैं अवैध कट
पिपली पेट्रोल पंप के सामने, पुलिस लाईन से पहले व सामने, हरि नगर के सामने बना अवैध कट, सेक्टर-13 में लक्की स्वीट हाउस के सामने, थीम पार्क व नीलकंठ यात्री निवास के सामने व पुराने रेलवे स्टेशन के सामने बने अवैध कट है। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही सभी अवैध कटों को बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईआरएडी एप के माध्यम से भी अवैध कटों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगया जा रहा है कि कहां ब्रेकर बनाया जाना है और कहां कट बंद किया जाना है।

बॉक्स
दोनों ओर बनाए ब्लॉक पर होगी मार्किंग
एसडीएम ने कहा कि सड़क के दोनों और ब्लॉक लगाए गए हैं। इन ब्लाकों पर जल्द ही मार्किंग की जाएगी और उसी के अनुसार वाहन चालक अपना वाहन पार्क करेंगे। जो भी वाहन इस मार्किंग से बाहर पार्क किया जाएगा, उसका चालान किया जाएगा, लेकिन इससे पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क को कब्जामुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed