फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If you throw garbage in the open, you will be fined

Kurukshetra News: खुले में फेंका कूड़ा तो होगा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
If you throw garbage in the open, you will be fined
कुरुक्षेत्र। नगरपरिषद कार्यालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते जिला नगर आयुक्त पंकज सेतिया। विज्ञप
कुरुक्षेत्र। शहर की साफ सफाई को और बेहतर बनाने के लिए सोमवार को जिला नगर आयुक्त पंकज सेतिया ने नगर परिषद की सफाई शाखा के अधिकारियों कर्मचारियों और सफाई दरोगाओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ईमानदारी और लगन से कार्य करने के कारण काफी साफ स्वच्छ और सुंदर दिखने लगा है, लेकिन अभी भी और कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने सफाई दरोगाओं से शहर में जहां-जहां डस्टबिन टूटे हुए हैं, ऐसे जगह को चिन्हित कर एक लिस्ट तैयार करवाई है। नगर परिषद की तरफ से जो घर-घर टिप्पर आ रहे हैं, लोग उनमें ही कूडा डालें लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो किसी कारणवश कूडा नहीं डालते और खुले में डालते हैं तो उस स्थान पर लगे डस्टबिन में ही कूडा डाल दें।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि खुले में कूड़ा डालते हुए लोगों की फोटो कर उनके चालान करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। इसके लिए बाकायदा ऐसे प्वाइंटों पर कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी जो कूड़ा खुले में डालते हुए लोगों की फोटो करेंगे। इसलिए खुले में कूडा ना डालकर टिप्पर में ही डालें। उन्होंने कहा कि साथ ही अन्य जगहों को चिन्हित कर वहां सामुदायिक टॉयलेट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सफाई दरोगाओं से कहा कि जो लोग खुले में कूड़ा डालते हैं, ऐसे लोगों की फोटो कर चालान करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह चालान राशि 100 से लेकर 500 तक होगी। उन्होंने कहा कि पहले जो कूडा खुले में पड़ा रहता था अब उस कूड़े को सफाई कर्मचारी द्वारा बोरे में भरकर रखा जा रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र अरोड़ा, अनूप सिंह, राजेश कुमार क्लर्क अभिषेक कुमार, सफाई दरोगा सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed