फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Husband dies, wife and son injured in road accident, Kurukshetra

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी और बेटा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Husband dies, wife and son injured in road accident, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव लोटनी अड्डे के पास बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक बेसहारा पशु से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और उसकी पत्नी बेटा जख्मी हो गए। मृतक की शिनाख्त रिंकू वासी सुहाना (अंबाला) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना इस्माईलाबाद पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत कौर वासी सुहाना (अंबाला) ने बताया कि वह अपने पति रिंकू व बेटे ध्रुव के साथ शनिवार सुबह पांच बजे बाइक पर अपने गांव से मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। एनएच 152 पर गांव लोटनी बस अड्डे के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक सड़क पार कर बेसहारा पशु से टकरा गई और उसका पति व उसका बेटा पक्की सड़क पर और वह कच्ची सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

हादसे में उसका पति व बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस की मदद सेतीनों को पिहोवा के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके पति रिंकू को मृत घोषित कर दिया और उसके बेटे को इलाज के लिए मुलाना अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने गुरमीत कौर की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed