फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hundreds of people left in seven buses for free journey from Dharmanagari to Agroha Dham.

Kurukshetra News: धर्मनगरी से अग्रोहा धाम निशुल्क यात्रा के लिए सात बसों में सैकड़ों लोग हुए रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of people left in seven buses for free journey from Dharmanagari to Agroha Dham.
कुरुक्षेत्र। बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश ग
कुरुक्षेत्र। अग्रोहा धाम यात्रा के लिए कुरुक्षेत्र से रविवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर सात बसों का काफिला करीब साढ़े तीन सौ लोगों को लेकर अग्रवाल धर्मशाला रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र से रवाना हुआ। इस निशुल्क यात्रा बसों के काफिले को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष इस तरह की यात्रा से लोगों को अग्रकुल नरेश महाराजा अग्रसेन की कर्मस्थली अग्रवालों की एक मात्र शक्तिपीठ अग्रोहा धाम में दर्शनों हेतु जाने का अवसर मिलता है। यात्रा के संयोजक श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल एवं महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के प्रधान मुनीष मित्तल ने बताया कि निशुल्क बस यात्रा को लेकर समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। कुरुक्षेत्र से रवाना हुए काफिले में श्रद्धालु अग्रोहा धाम दर्शन में श्री अग्रसेन मंदिर, कुलदेवी श्री महालक्ष्मी मंदिर, सती मंदिर, वैष्णो देवी गुफा, श्री हनुमान जी के विराट स्वरूप इत्यादि के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंगला ने कहा कि ऐसी यात्राओं से समाज के लोगों एवं विशेषकर युवाओं व बच्चों को अग्रकुल नरेश महाराजा अग्रसेन सहित धर्मस्थलों के बारे विस्तृत जानकारी मिलती है। इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, बिमल गर्ग, मंजू सिंगला, अंजू गुप्ता, श्रेया गुप्ता, राजेश गुप्ता, जयपाल गोयल इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed