फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Human life is incomplete without moral values, Kurukshetra

नैतिक मूल्यों के बिना मानव जीवन अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Human life is incomplete without moral values, Kurukshetra
मुख्य अतिथि सीजेएम दुष्यंत चौधरी को स्मृति चिह्न देते आयोजक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा रेडक्रॉस शाखा की ओर से पंजाबी धर्मशाला में छह दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 107 प्रोफेसर, प्रवक्ता एवं विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। शिविर के तीसरे दिन सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने कहा कि नैतिक मूल्यों के बिना मानव जीवन अधूरा है। जिस मानव ने नैतिक मूल्यों का ज्ञान प्राप्त कर लिया उसके चरित्र को ऊपर उठने से कोई नहीं रोक सकता है।
उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में लाने से एक अच्छे समाज व परिवार का भी निर्माण होता है। अंजु शर्मा ने बताया कि अपने आस-पास के वातावरण को भी किस प्रकार स्वच्छ रखा जा सकता है। दोपहर के बाद पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने प्रतिभागियों को भारत को आत्मनिर्भर कैसे बनाया जा सकता है, इस पर अपने विचारों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रो. दिनेश राणा ने भारत की एकता व अखंडता के बारे में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी। राजेंद्र सैनी ने बताया कि किसी व्यक्ति को अगर सांस लेने में कठिनाई हो तो उसे सीपीआर के माध्यम से कैसे सहायता की जा सकती है। रिसोर्स पर्सन एमसी धीमान ने प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन किया गया, जिसमे यूथ प्रतिभागियों और काउंसलर ने अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके साथ शिक्षाविद प्रोफेसर रजत सिंगला, सुमित छिब्बर और पंकज द्वारा बहुमूल्य जानकारी दी गई। सायं कालीन सांस्कृतिक सभा में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा की छठा बिखेरी। इस अवसर पर हरियाणा राज्य रेडक्रॉस से सर्वजीत सिंह, नरेंद्र शर्मा, राजेश कपूर, सूरज मौर्य, सुभाष शर्मा, नंद लाल, संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed