{"_id":"2eeb5a773978aaf164eea25815ee90be","slug":"huda-sectors-will-developed-with-billions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बहेगी विकास की गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बहेगी विकास की गंगा
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसकी शुरूआत सेक्टर 5 व सेक्टर 7 की डिवाईडिंग रोड पर बनने वाली सड़क से कर दी गई है।
इस सड़क पर 75 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाना है। विधायक सुभाष सुधा सोमवार को सेक्टर 5 व 7 डिवाइडिंग रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने 75 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क का मंत्रोच्चारण के बीच शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पूरा फोकस कुरुक्षेत्र को विकसित करने पर है। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थानेसर हल्का की कई बड़ी व छोटी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की है।
इन विकासकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि पिछले 10 सालों में थानेसर हल्का के साथ-साथ पूरे जिले में विकास कार्यों के साथ भेदभाव किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर के साथ-साथ गांव के विकास पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने गांवों के लिए विशेष तौर पर 10 करोड़ की राशि मुहैया करवाई है।
इस मौके पर चौधरी राम बजाज, पूर्व विधायक बंता राम, सुभाष नरूला, मुकेश, अमित सिंह, अमीरचंद, पार्षद विशाल शर्मा, पूर्व पार्षद कर्ण सिंह राणा व पवन शर्मा, रमेश सुधा, लोकेश शर्मा, बलवानहथीरा, कमलकांत, अजय मदान, सेक्टर 5 ऐसोसिएशन के प्रधान दलबीर सिंह, अमर सिंह धीमान अधिकारी मौजूद थे।