फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGPC elections: Elections will be held at 56 booths for five wards in Kurukshetra.

एचएसजीपीसी चुनाव : कुरुक्षेत्र में पांच वार्डों के लिए बनाएं 56 बूथों पर होगा चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
HSGPC elections: Elections will be held at 56 booths for five wards in Kurukshetra.
कुरुक्षेत्र। जिले के पांच वार्डों में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव कराया जाएगा, जिसके लिए 56 बूथ बनाए गए हैं। शाहाबाद क्षेत्र में 13 तो पिहोवा में आठ बूथ बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से बूथों की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके साथ ही इन सभी बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाने के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। 19 जनवरी को मतदाता सुबह आठ बजे से लेकर सायं पांच बजे तक वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन

वार्ड 11 पिहोवा में आठ बूथ बनाए गए हैं, जिसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिहोवा में पिहोवा गांव के लोग अपना वोट डाल सकेंगे। इसके अलावा गांव रत्नगढ़, ककराली, नीमवाला, बाखली, हेलवा, स्योंसर, रामगढ़ रोड, गुलडेरा, गलेडवा गांव के लिए जीएसएसएस स्योंसर में बूथ बनाया गया है। गांव कलसा, बोढा, जुलमत, ट्यूकर, जुरासी कला, बोधनी के लोग जीएचएस बोधनी में अपना वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन

गांव कराह साहब, दीवाना और इशाक के लोगों के लिए इशाक गांव के जीजीएमएस स्कूल, गांव अधोया, मोहनपुर, गढ़ी लांगरी व इशाक के लोगों के लिए जीजीएमएस इशाक, गांव जुरासी खुर्द, छज्जुपुर, अरूणाय, धनीरामपुरा, सरस्वती खेडा, मोरथली, झिंवरहेडी के लोगों के लिए सरस्वती खेडा के जीएचएस स्कूल में बूथ बनाया गया है। गांव लोटनी, गंगहेडी, मलिकपुर, भौरख, तिगरी, जुरासी के मतदाताओं के लिए जीएसएसएस मलिकपुर गांव में बूथ बनाया गया है। इसके अलावा गांव शाहपुर, स्याणा सैंयदा व गांव सतौडा के मतदाताओं के लिए जीएसएसएस स्याणा सैंयदा में बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड 12 मुर्तजापुर के मतदाताओं के लिए बनाए 10 बूथ
वार्ड 12 मुर्तजापुर में कुल 10 बूथ बनाए गए हैं। इसमें गांव दुनिया माजरा, अजमतपुर, मेघा माजरा, मांडी, चनालहेडी के लिए जीएमएस तलहेडी में बूथ बनाया गया है। गांव तलहेडी बचकी के लिए जीएमएस तलहेडी, गांव रूआ, थाना, गुमथला गढु, थैमल बोडा, बटहेडी के मतदाताओं के लिए जीएसएसएस गुमथला गढु में बूथ बनाया गया है, गांव सुरमी, बिलौचपुर, मुर्तजापुर, सांवला, गढी सिंगा, गढ़ी रुआ, कमौदा, भैंसी माजरा, सिंगपुरा और सारसा के मतदाताओं के लिए मुर्तजापुर के जीएसएस स्कूल में बूथ बनाया गया है। गांव चनालहेडी, कैंथला और भौर सैंयदा के मतदाताओं के लिए राजकीय हाई स्कूल मुर्तजापुर में बूथ बनाया गया है। गांव मांगना, धूलगढ़ संधौली, संधौली, असमानपुर, खेडी शीशग्रा, अरनैचा के मतदाताओं के लिए गांव भैरिया के राजकीय सीनियर सेंकेडरी स्कूल में बूथ बनाया गया है। गांव शांति नगर, रोहटी, झांसा, पिपली माजरा के मतदाताओं के लिए गांव झांसा के राजकीय सीनियर सेंकेडरी स्कूल में बूथ बनाया गया है। गांव अजरावर, ठसका मीराजी के मतदाता के लिए गांव ठसका मीराजी के राजकीय सीनियर सेंकेडरी स्कूल, गांव चम्मुकला, ठोल, सैनी माजरा, तंगौली, नैसी, इस्माईलाबाद और जलबेहडा के मतदाताओं के लिए गांव इस्माईलाबाद के राजकीय सीनियर सेंकेडरी स्कूल में बूथ बनाया गया है तथा गांव फतेहगढ, चम्मु, खेडी शहींदा के मतदाताओं के लिए खेडी शहींदा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला को बूथ बनाया है।



वार्ड 13 शाहाबाद क्षेत्र में बनाए 13 बूथ
वार्ड 13 शाहाबाद के मतदाताओं के लिए कुल 13 बूथ बनाए हैं। इनमें शाहाबाद के लोग आर्य कन्या महाविद्यालय राईट विंग में बनाए गए बूथ में अपना वोट डाल सकेंगे, इसी कॉलेज के लैफ्ट विंग में भी शाहाबाद के लोग वोट डाल सकेंगे। गांव कलसानी, कलसाना, मामू माजरा, मडाडो के लिए राजकीय प्राथमिक स्कूल कलसानी, गांव जुराली खुर्द, फतेहगढ़, जुराली, तंगौर, कठवा, मुगल माजरा के लिए राजकीय हाई स्कूल जुराली खुर्द, गांव नगला, सुलखनी, दाऊमाजरा, जैनपुर, खरका, शाहाबाद के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगला में बूथ बनाया गया है। गांव भौखर माजरा, संभालखी, कलयाणा, बोरीपुर के लिए राजकीय मिडल स्कूल भौखर माजरा में बूथ बनाया गया है। गांव नलवी, राय माजरा, तंगौरी के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नलवी, गांव चढुनी जाटान, बकाना, धंतौडी चनारथल के लिए जीएसएसएस चढुनी जाटान, गांव खरींडवा, मच्छरौली, डीग, दामली, जोगी माजरा, सलेमपुर, नारायाणगढ, काहनगढ, यारा, यारी, बुहावा, बेरथली के लिए जीएसएसएस खरींडवा में बूथ बनाया गया है, गांव किशनगढ़, मोहनपुर, मलकपुर, दयालनगर, रूपनगर, जंदहेडी, रत्नगढ़, मदनपुर, सुरखपुर, ढकाला, बीबीपुर के लिए जीएमएस किशनगढ़, गांव दामली, डाडलू व रावा के लिए जीएमएस दामली में बूथ बनाया गया है। गांव ठसकाली, धरौली, ढल्ला माजरा, बिजडपुर, मंदहेडी के लिए जीएमएस ठसकाली में, गांव मद्दीनपुर, छोडपुर, मोहड़ी, गोलपुरा, सैयदपुर, बारवालिया, शहजादपुर के लिए राजकीय प्राथमिक स्कूल मद्दीनपुर में बूथ बनाया गया है।



वार्ड 14 लाडवा के मतदाताओं के लिए 12 बूथ
वार्ड 14 लाडवा में 12 बूथ बनाए गए हैं। लाडवा गांव के लोगों के लिए जीएसएसएस लाडवा, गांव बडतौली, गजलाना, नखरोजपुर, गुढ्ढा, शहजादपुर, ध्यांगला, सुल्तानपुर, बहलोलपुर, धनौरा जाटान, बकाली, मेहरा, सूरा, खेडी दबदलान के लिए जीएसएसएस मेहरा में, गांव सोंटी, बीड सोंटी, घरौला, दबखेड़ी, निवारसी, ब्रहाण, मनियारपुर के लिए जीएमएस निवारसी में, गांव बण, बूढ़ा, बपदी, बपदा, वडैचपुर, गादली, सलेमपुर और बरोट के लिए जीपीएस बडौंदी, गांव कनीपला, खानपुर कोलिया, सांवला, इशरगढ़, बीड़ खैरी, मथाना, बहौली, वजीदपुर, बीड़ पिपली, किशनपुरा, पिपली, सिरसमा, उमरी, झिवरहेड़ी, दौलतपुर के लिए जीएसएसएस पिपली-ए में, गांव बुहावी, लखमड़ी, फालसंड़ा जाटान, मंगौली, रागडान, धनानी, इशरहेडी, बीड़ कालवा, फालसंड़ा, रत्नगढ़, भूखड़ी, रामशरण माजरा, हमीदपुर, रामपुरा के लिए जीएसएसएस बाबैन-ए में, गांव लौहारा के लिए जीएमएस लौहारा, गांव वजीदपुर बोडी और सोडी के लिए वजीदपुर जीएसएसएस पिपली-बी में, गांव इशरहेडी, बीड़ सूजरा, कालवा,कंदौली, खैरी, गादियान, किशनगढ़ के लिए जीएसएसएस पिपली-सी में, गांव लाडवा के लिए जीएसएस लाडवा-बी में, गांव मोरथला, कलाल माजरा, जालखेडी, राम नगर 112, दुधला, मसाना, कोलापुर के लिए जीपीएस मोरथला में बूथ बनाया है।



वार्ड 15 थानेसर व धुराला के मतदाताओं के लिए बनाए 13 बूथ
वार्ड 15 थानेसर व धुराला के मतदाताओं के लिए 13 बूथ बनाए गए हैं। गांव जोगना खेड़ा, दबखेडी, बलाही, समसपुर, मुंडाखेडा, ज्योतिसर के लिए जीएसएसएस ज्योतिसर, गांव बगथला के लिए जीपीएस बगथला, गांव लुखी, डेरा संतोख माजरा, डेरा चकचकातिया के लिए जीपीएस संतोखपुरा में, गांव हसनपुर, बचगांव, मलिकपुर, घमुरखेडी के लिए जीएचएस हसनपुर, गांव सलपानी कला, सलपानी खुर्द, हिंगाहेडी के लिए जीएमएस सलपानी कला में, गांव अजराना खुर्द, अजराना कलां, गोगपुर के लिए जीएमएस अजराना खुर्द, गांव फतुहपुर, बीड अमीन, अमीन, पलवल, चंद्रभानपुरा के लिए जीएसएसएस अमीन में बूथ बनाए गए हैं।

नवयुग स्कूल, गीता निकेतन विद्या मंदिर, रत्न डेरा, जीपीएस लायपुर बस्ती, रॉयल आर्यन स्कूल कैलाश नगर, अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 व खेडी मारकंडा क्षेत्र के मतदाता नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूथ में डाल सकेंगे। इसी तरह महाराणा प्रताप स्कूल, रतगल, देवीदासपुरा, बाल भवन स्कूल सेक्टर 13, होली चाइल्ड स्कूल, सुंदरपुर, डीएवी स्कूल सेक्टर 3, जीपीएस सेक्टर 2, आयुर्वेदिक स्कूल सेक्टर 8, जीपीएस सेक्टर 4, रत्नडेरा, जीएमएस सेक्टर 4 क्षेत्र के मतदाताओं के लिए महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 7 में बूथ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक स्कूल, महावीर जैन स्कूल, टेकचंद स्कूल, जीजीएचएस नाथ मंदिर स्कूल, गीता गर्ल्स स्कूल, जीजीएसएस स्कूल, गीता एसएस स्कूल, रत्न डेरा, गोबिंदगढ़, डीएन महिला कॉलेज, गीता निकेतन आवासीय स्कूल, युनिवर्सिटी मॉडल स्कूल, चनारथल काॅलोनी के मतदाताओं के लिए गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानेसर में बूथ बनाया गया है। इसी वार्ड में बहादुरपुरा, बाहरी, जनता स्कूल, महंत प्रभातपुरी स्कूल, कृष्णा गेट चौकी, आर्य स्कूल, जयभारती स्कूल, सेठ टेकचंद स्कूल, धन्ना भगत स्कूल, द्रोणाचार्य स्कूल, अखिल भारतीय स्कूल किशनगढ़ क्षेत्र के लोग अपना वोट जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए बूथ में डाल सकेंगे। गांव ब्रहाम, उदारसी, चिब्बा, धुराला, अढ़ोन, धीरपुर, हंसाला के लिए जीएसएसएस धुराला तथा मिर्जापुर, कैंथला खुर्द, समसीपुर, बारवा, बारना, झिंझरपुर, हथीरा व किरमच के लिए जीएचएस में बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed