{"_id":"676b6f7c5829901c450ad74e","slug":"hsgmc-elections-no-consensus-on-joint-candidate-reached-in-two-hour-long-meeting-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-128951-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसजीएमसी चुनाव : दो घंटे चली बैठक में नहीं बनी संयुक्त प्रत्याशी पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसजीएमसी चुनाव : दो घंटे चली बैठक में नहीं बनी संयुक्त प्रत्याशी पर सहमति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) की मंगलवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही के दीवान हाॅल में कमेटी के चुनाव के लिए हुई बैठक बेनतीजा रही। करीब दो घंटे चली बैठक में पहुंचे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने चुनाव पर मंथन किया। अंत में सभी संगठनों ने नामांकन के बाद बैठक करने का निर्णय लिया। हालांकि चुनाव में संयुक्त प्रत्याशी उतारने के फैसले काे भी सभी ने सही ठहराया मगर सहमति नहीं बन पाई।
दरअसल, गत सप्ताह 19 दिसंबर को एचएसजीएमसी के चुनाव को लेकर गुरुद्वारा छठी पातशाही में बैठक हुई थी। इस बैठक में सभी ने एक मत से हर वार्ड पर अपना प्रत्याशी उतारने पर सहमति जताई थी, मगर अगली बैठक में इस पर विचार किया जाना था। इसको लेकर ही मंगलवार को एचएसजीएमसी की दूसरी बैठक संत-महात्माओं की अगुवाई में हुई। अब नामांकन करने के बाद सब फिर से बैठक बुलाने पर राजी हुए। हालांकि अगली बैठक के लिए कोई समय तय नहीं किया गया।
उधर, एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध ने बताया कि चुनावों को लेकर मतदान 19 जनवरी को होना है। इससे पहले 20 से 28 दिसंबर तक नामांकन किए जाने हैं। इन्हीं नामांकनों से पहले संतों की ओर से चुनावी मैदान में उतरने वाले दलों को एकजुट कर एक ही प्रत्याशी उतारने के लिए सहमत करने का प्रयास किया गया था। इस बैठक में भी कोई सहमति नहीं बन पाई है। बैठक में बाबा गुरविंद्र सिंह मांडी, बाबा गुरमीत सिंह डाचर, बाबा जोगा सिंह तरावड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कई दल नहीं हुए शामिल
सिख नेता एवं सलपानी के पूर्व सरपंच हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि चुनाव मैदान में उतरने वाले कई दल इस बैठक में शामिल ही नहीं हुए। इसलिए सहमति नहीं बन पाई। चुनाव के एक प्रत्याशी के चयन का प्रयास सराहनीय है। अभी 26 दिसंबर को बाल वीर दिवस कार्यक्रम है। नामांकन के बाद बैठक हुई तो उसमें कोई निर्णय लिया जा सकता है। अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल आजाद बलजीत सिंह ने जगदीश सिंह झींडा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 19 दिसंबर को हुई बैठक में जगदीश सिंह झींडा बैठक में एकजुट होकर लड़ने का वादा करके गए थे और आज वह इस बैठक में नहीं पहुंचे तो वह हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव एकजुट होकर लड़ने से किनारा कर रहे।
बढ़ाई जाए नामांकन की तारीख
धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि सभी संगठन अपनी-अपनी बैठक कर जल्द उम्मीदवार घोषित करेंगे। उन्होंने कमेटी के चुनाव अधिकारी एचएस भल्ला से नामांकन भरने की तारीख को बढ़ाए जाने की मांग की है, क्योंकि पूरे प्रदेश में वीर बाल दिवस मनाया जाना है। वहीं आरोप लगाया कि पंथक दल झींडा ग्रुप के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने 19 दिसंबर को हुई बैठक में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का वायदा किया था, मगर वह इस बैठक में शामिल ही नहीं हुए।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur