{"_id":"6776f486b1aef863e9077437","slug":"hsgmc-elections-election-symbols-distributed-to-candidates-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-129410-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसजीएमसी चुनाव : प्रत्याशियों को बांटे चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसजीएमसी चुनाव : प्रत्याशियों को बांटे चुनाव चिह्न
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव के लिए वीरवार को प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे गए। अब कमेटी के 19 जनवरी को होने वाले चुनाव में पांच वार्डों से तीन महिलाओं के साथ-साथ 21 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
सिख संगत काे अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। विदित रहे कि जिले के पांच वार्डों से नौ महिलाओं समेत 40 लोगों ने नामांकन किया था।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिले के 40 में से छह महिलाओं समेत 19 लोगों ने अपना नामांकन वापस लिया है। इसमें शाहाबाद से खरींडवा के सज्जन सिंह को जीप का चुनाव चिह्न दिया। इसी तरह नगला के सुखमीत सिंह को कुर्सी, दामली के करतार सिंह को दीवार घड़ी, नलवी के दीदार सिंह को उगता सूरज, नलवी के ही बेअंत सिंह को छतरी, मोहल्ला खातरवार से मनजीत सिंह को ढोलक का चुनाव चिह्न दिया गया है।
विज्ञापन
बताया कि थानेसर से आजाद प्रत्याशी हरमनप्रीत सिंह को जीप, सिख समाज संस्था से भूपिंद्र सिंह को उगता सूरज और आजाद प्रत्याशी रविंद्र कौर अजराना को छतरी का चुनाव चिह्न आबंटित किया गया है। पिहोवा में गुरु अमरदास काॅलोनी के सतपाल सिंह को कुल्हाड़ी, जुरासी खुर्द के हरजीत सिंह को उगता सूरज और स्याणा खुर्द के कुलदीप सिंह को साइकिल चुनाव चिह्न आबंटित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुर्तजापुर से भौर सैयदां के अमृतपाल सिंह बाजवा को ढोलक, चनालहेड़ी के इंद्रजीत सिंह को साइकिल, ठसका मीरांजी से सुरजीत सिंह को सीढ़ी का चुनाव चिह्न दिया है। उधर, लाडवा से गिरधारपुर के सरूप सिंह सैनी को ताला और चाबी, हरप्रीत सिंह को जीप, लोहारा के ज्ञानी गुरदेव सिंह को बस, मसाना से जसबीर कौर को ढोलक, किशनगढ़ से पलविंद्र सिंह को साइकिल और पिपली के बलजिंद्र सिंह को उगता सूरज का चुनाव चिह्न आबंटित किया गया है।