फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Holi festival gives message to bind society in unity: Naib Saini

समाज को एकता के सूत्र में बंधने का संदेश देता है होली पर्व : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Holi festival gives message to bind society in unity: Naib Saini
कुरुक्षेत्र/ लाडवा। होली पर्व समाज को एकता के सूत्र में बंधने का संदेश देता है। इस पावन पर्व पर होलिका दहन की लपटों में समाज की सभी बुराइयां नष्ट हो जाती हैं और होली के रंगों की तरह समाज खिल उठता है। इन पावन पर्वों, तीज और त्योहारों से हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत देश में सबसे अनोखी है। उक्त विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीरवार देर सायं एक निजी पैलेस में होली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उनकी पत्नी एवं हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने क्षेत्र के लोगों के साथ फूलोंं की होली खेली और बधाई दी। लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समां बांध दिया। मुख्यमंत्री ने एक घंटा से ज्यादा लोगों के बीच फूलों की होली खेली, जिससे कार्यकर्ता गदगद हो उठे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा के नागरिकों के बीच होली का पर्व मनाना गौरव का क्षण है। इस पावन पर्व के साथ देश की संस्कृति का अनोखा संगम है। इस पावन पर्व पर सभी नागरिक जात-पात, लड़ाई झगड़े भूलकर भाईचारे की भावना के साथ एक दूसरे को रंग लगाते हैं। इस रंग से समाज में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनता है। इस पर्व के साथ एकता और सहयोग की अटूट धारा बहती है। यह पर्व दुनिया का सबसे अनोखा पर्व है। इस पर्व पर प्रत्येक व्यक्ति को पुराने गिले शिकवे दूर करके भाईचारे की मजबूत कड़ी के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस धरा पर तीज त्योहारों की पृष्ठ भूमि पौराणिक और वैज्ञानिक है। इसी से त्योहार हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को ऐतिहासिक और यादगार बनाते हैं।

स्वच्छता व जल सरंक्षण का लें संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा होली पर्व पर सभी को संकल्प भी लेना चाहिए कि स्वच्छता पर फोकस रखेंगे, पर्यावरण को शुद्ध बनाएंगे, प्राकृतिक रंगों से होली खेलेंगे, जल का संरक्षण करेंगे।

विकसित भारत के सपने को निकाय चुनाव की जीत से मिली मजबूती

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में लोगों ने भाजपा प्रत्याशियों को एक तरफा जीत दी है। इन चुनावों में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को और मजबूती देने का काम किया है। अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार तेज गति के साथ विकास करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष सुशील राणा, सुभाष कलसाना, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, धुमन सिंह किरमच, साक्षी खुराना, आशीष चक्रपाणी, कैलाश सैनी, भाजपा नेता राहुल राणा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed