फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hole seller of steel pipe dies under suspicious circumstances by swallowing poisonous substance

Kurukshetra News: स्टील पाइप के होल सेलर की संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Hole seller of steel pipe dies under suspicious circumstances by swallowing poisonous substance
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-सात में स्टील पाइप के होल सेलर द्वारा संदिग्ध परिस्थतियों में दुकान में ही कोई जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुकानदार गौरव बंसल 31 निवासी सिरसा रोड हिसार निवासी ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलता था, जिसमें उसे काफी नुकसान हो गया था। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में हिसार के एचबीसी नजदीक सेक्टर-14 सिरसा रोड निवासी भारती बंसल ने बयान दर्ज कराए कि वह अपने पति गौरव बंसल और बेटे के साथ किराए के मकान में कुरुक्षेत्र के हरि नगर में करीब तीन साल से रह रही है। उसका पति गौरव बंसल सेक्टर-सात में स्टील पाइप का होलसेल का काम करता था। उसका पति अपने मोबाइल पर आईपीएल में सट्टा खेलता था। इसमें उसके पति को काफी नुकसान हो गया था। इसके कारण वह मानसिक तनाव में आ गया था। आठ अप्रैल को उसके पति ने अपनी दुकान पर जाकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। दुकान पर काम करने वाले कर्मियों ने कॉल करके इसकी सूचना दी। वह तुरंत अपने मकान मालिक पवन कुमार के साथ मौके पर पहुंची तथा अपने पति को शहर के निजी अस्पताल भर्ती कराया। उसने अपने जेठ श्रीकांत, ससुर नरेश कुमार, भाई हिमांशु को भी बुला लिया। रात करीब 8:40 बजे उसके पति गौरव बंसल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




इत्तेफाकिया रपट दर्ज
थाना शहर थानेसर के अंतर्गत सेक्टर-सात पुलिस चौकी के मुख्य सिपाही जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस ने गौरव बंसल की पत्नी के बयान दर्ज के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed