फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hoardings put up in protest against seven years of unmatched, Kurukshetra

सात साल बेमिसाल के विरोध में लगाए होर्डिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hoardings put up in protest against seven years of unmatched, Kurukshetra
सड़क किनारे लगे इनेलो की महिला नेता तनुजा के फ्लैक्स। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर पिछले सात साल का लेखा-जोखा जनता के समक्ष पेश करने के लिए हरियाणा कला परिषद में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिनमें अब तक हुए विकास कार्यों का वर्णन किया गया। उन्होंने इस कार्यक्रम को सात साल बेमिसाल का नाम दिया, लेकिन कार्यक्रम से पहले शनिवार की रात को शहर में इस कार्यक्रम के विरोध में इनेलो नेत्री ने होर्डिंग लगवा दिए, जिन पर सड़कों का हुआ बुरा हाल फिर भी सात साल बेमिसाल और चारों तरफ गंदगी की भरमार फिर भी सात साल बेमिसाल जैसे स्लोगन लिखे गए।
सुबह जब शहरवासियों की इन होर्डिंग पर नजर पड़ी तो ये चर्चा का विषय बन गए। सात बजे के करीब नगर परिषद के कर्मचारी आए और इन सभी होर्डिंग को उतारकर अपने साथ ले गए। इन होर्डिंग को लगाने वाली इनेलो नेत्री तनुजा ने कहा कि अगर सच में शहर में विकास हुआ होता तो उसके लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने उन्हीं बातों को होर्डिंग के जरिये बताया जो उन्हें जनता ने बताई हैं।
विज्ञापन

उधर हरियाणा कला परिषद में विधायक सुभाष सुधा के पिछले सात साल के कार्यकाल पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। विधायक ने कहा कि इस हलके में केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से पिछले 2550 दिनों में 1618 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि का बजट खर्च किया है। अहम पहलू यह है कि इन में से 730 दिन ऐसे जो कोरोना महामारी से प्रभावित हुए। अगर हिसाब लगाया जाए तो इस थानेसर हलका में प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपये की राशि को विकास कार्यों पर खर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अपने 58वें जन्मदिन पर पूरे थानेसर हलका से आए 58 केक काटे। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण बेदी, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज, ज्ञानेश्वर महाराज, कथावाचक राजेंद्र पराशर, योगेश मुनी, महेश मुनी, हरिओम परिव्राजक, अनिल शास्त्री, उमा सुधा, साहिल सुधा, मुकंद सुधा, सुंगधा सुधा, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, डॉ. विवेक चावला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed