{"_id":"69af30448235ceb58a0aa406","slug":"hinduism-is-not-just-a-faith-but-a-great-way-of-life-sunil-kumar-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-151300-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू धर्म केवल आस्था ही नहीं बल्कि जीवन जीने की एक महान पद्धति : सुनील कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू धर्म केवल आस्था ही नहीं बल्कि जीवन जीने की एक महान पद्धति : सुनील कुमार
विज्ञापन
बाबैन। रामसरन माजरा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में भाग लेते हुए। संवाद
- फोटो : Samvad
बाबैन। गांव रामसरन माजरा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें गांव के अलावा आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में पूरे क्षेत्र का माहौल धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। संघ के सह प्रचारक सुनील कुमार ने कहा कि हिंदू धर्म केवल एक आस्था ही नहीं बल्कि जीवन जीने की एक महान पद्धति है, जो हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देती है।
भजन गायिका उर्मिला कश्यप जुब्बल ने धार्मिक भजनों से समा बांध दिया। भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। संघ के सह प्रचारक सुनील कुमार के साथ ही बौद्धिक प्रमुख मनीष कुमार व खंड कार्यवाहक नरेश कुमार ने भी हिंदू धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
भाजपा मंडल बाबैन के अध्यक्ष विकास शर्मा, उपाध्यक्ष रिंकू कश्यप, महासचिव अनिल टाटकी ने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। परिवार और संस्कारों को मजबूत बनाने में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि हिन्दू सम्मेलन करने का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करना है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश सैनी, आनंद शर्मा, डॉ. संजीव शर्मा, कौशल सैनी, गुलशन सैनी, जरनैल कंदौली, पुनीत शर्मा, बलैती राम, जसविंदर सैनी, रामस्वरूप के अलावा अनेक मौजूद रहे।

बाबैन। रामसरन माजरा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में भाग लेते हुए। संवाद- फोटो : Samvad
विज्ञापन