फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hindu organizations took to the streets to protest against the film Adipurush

Kurukshetra News: आदिपुरुष फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations took to the streets to protest against the film Adipurush
कुरुक्षेत्र। फिल्म आदिपुरुष के विरोध में बुधवार को विभिन्न धार्मिक संगठन उतर आए और जमकर रोष जताया। जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा तो वहीं चेतावनी दी गई कि फिल्म का प्रसारण बंद नहीं किया गया तो वे वीरवार को मॉल का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रचार प्रमुख राजेश अरोड़ा ने बताया कि सनातन धर्म के साथ बार-बार बॉलीवुड खिलवाड़ करता है। यह हमारी सनातन संस्कृति पर हमला है। फिल्मों में हमारे देवी देवताओं का अपमान किया जाता है, जो अब हिंदुत्व के लिए असहनीय है। आदिपुरुष फिल्म में भी ऐसा ही किया गया है। इसी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू महासभा , अखिल विद्यार्थी परिषद व युवा समाज सेवा संगठन ने एकजुटता दिखाते हुए ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अजय कुमार ने कहा कि सनातन संस्कृति के साथ छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछ संवाद हटाने से बात नही बनेगी फिल्म पर प्रतिबंध किया जाए। जिला संयोजक भारत बंसल ने कहा कि अगर जल्दी ही जिला प्रशासन ने इस फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो वीरवार को फिल्म हाॅल में जाकर सभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता विरोध करेंगे। इस दौरान ललित चावला, संदीप अवस्थी ,पवन कुमार,सतीश राणा, शुभम ,विशाल सैनी, वीरेंद्र राणा, पुलकित, हितेश ठाकुर, गौरव पहलवान अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed