{"_id":"644aeb948074411a8906570e","slug":"hemsa-will-protest-at-cms-residence-on-30-for-many-demands-kurukshetra-news-c-18-1-104259-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कई मांगों के लिए हेमसा 30 को सीएम आवास पर करेगी आक्रोश प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कई मांगों के लिए हेमसा 30 को सीएम आवास पर करेगी आक्रोश प्रदर्शन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री के करनाल स्थित आवास पर आक्रोश प्रदर्शन करेगी। इसके साथ-साथ 28 मई को जींद के हुडा ग्राउंड में कर्मचारियों की एक रैली होगी। इस आंदोलन को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
एसोसिएशन की ओर से यह आंदोलन भाजपा-जजपा के घोषणा पत्र के वायदे व गत 25 अगस्त 2014 के मंत्रीमंडल के फैसले अनुसार सातवें वेतन आयोग में लिपिक तथा स्टेनो टाईिपस्ट को 35400 रुपये का वेतनमान, सहायक, आंकड़ा सहायक और स्टेनोग्राफर को 44 हजार 900, उपाधीक्षक 47 हजार 600, अधीक्षक को 56 हजार 100 का वेतनमान लागू करवाने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है।
संघ के राज्य प्रधान संदीप सांगवान ने हेमसा के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को उजागर किया और सभी से 30 अप्रैल को करनाल स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर आक्रोश प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश, मुख्य संगठनकर्ता सुरेश नोहरा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जितेन्द्र बंसल, हेमसा के जिलाध्यक्ष टीक्का सिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी रणबीर रोहिला, सुशील कुमार, अन्नू चौधरी, सुमित्रा, जितेन्द्र कुमार, रघबीर सिंह, गुलाब सिंह, राजेश कुमार तथा यशपाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।