कुरुक्षेत्र। मानव मित्र मंडल द्वारा वात्सल्य वाटिका में बच्चों के हीमोग्लोबिन और रक्त समूह की जांच हेतु डॉक्टर श्वेता सैनी पैथ लैब के सौजन्य से शिविर लगाया गया।
कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट बलबीर शर्मा , प्रबंधक गीता सह शिक्षा माध्यमिक विद्यालय थानेसर द्वारा किया गया। वाटिका के संचालक स्वामी हरिओम दास ने वाटिका में मानव मित्र मंडल के सभी सदस्यों और श्वेता पैथ लैब की संचालिका डॉ श्वेता सैनी को अपना आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि एडवोकेट बलबीर शर्मा ने कहा कि मंडल का यह सेवा कार्य स्वस्थ नागरिक निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर मंडल के संरक्षक देशराज भटनागर ने कहा कि समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच होना अति आवश्यक है। मानव मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य एम.एल.शर्मा, नरेश सैनी, अंजलि, लैब सहयोगी नरेंद्र सैनी, गौरव चौधरी, निकुंज, नमित ने शिविर के संचालन में विशेष सहयोग प्रदान किया। संवाद