फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Helpers organization immersed the ashes of 117 unidentified bodies in the Ganga

Kurukshetra News: हेल्पर्स संस्था ने 117 अज्ञात शवों की अस्थियों को गंगा में किया प्रवाहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Helpers organization immersed the ashes of 117 unidentified bodies in the Ganga
शाहाबाद। अज्ञात शवों के फूलों को हरिद्वार गंगा में प्रवाहित करते हैल्पर्स के सदस्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। समाजसेवा में लगी हेल्पर्स संस्था ने मानवता दिखाते हुए 117 अज्ञात शवों की अस्थियों को हरिद्वार में विधिविधान से गंगा में प्रवाहित किया। संस्था के प्रधान तिलक राज अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्य किया गया। संस्था द्वारा प्रत्येक तीन महीने में ऐसे अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार और फिर उनकी अस्थियों का विसर्जन किया जाता है।
विज्ञापन

प्रधान तिलक राज ने बताया कि कुरुक्षेत्र, लाडवा, बाबैन, ईस्माइलाबाद, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, मुलाना और शाहाबाद क्षेत्रों में मिलने वाले अज्ञात शव प्रशासन द्वारा हेल्पर्स को सौंपे जाते हैं। संस्था उन्हें सम्मानपूर्वक संस्कारित कर हर तीन माह बाद हरिद्वार ले जाकर गंगा में विसर्जित करती है। हरिद्वार में अस्थि विसर्जन से पूर्व पूजन व हवन का आयोजन किया गया, साथ ही गरीबों को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य गंगा स्नान कर इस आध्यात्मिक कार्य में सहभागी बने।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सेवा संस्था पिछले कई वर्षों से बिना किसी सरकारी सहायता के, अपने स्वयं के खर्च पर कर रही है। संस्था न केवल अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करती है, बल्कि शाहाबाद और जीटी रोड पर होने वाले सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाना और गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज देकर पीजीआई चंडीगढ़ तक पहुंचाना जैसे कार्य भी अपने स्तर पर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed