फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heavy rains lash the holy city, flooding roads and flooding colonies

Kurukshetra News: धर्मनगरी में झमाझम बरसे बादल, सड़कें जलमग्न, कॉलोनियों में भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains lash the holy city, flooding roads and flooding colonies
कुरुक्षेत्र। बारिश के चलते पानी से लबालब अग्रसेन स्कूल जाने वाली सड़क। संवाद - फोटो : File Photo
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में वीरवार की रात जमकर बारिश हुई, औसतन 86 एमएम बारिश दर्ज की गई। बाबैन में सर्वाधिक 136 एमएम बारिश हुई, जबकि थानेसर में 129 एमएम दर्ज की गई। सीएम सिटी लाडवा में 119 एमएम और इस्माईलाबाद क्षेत्र में 86 एमएम वर्षा हुई। बारिश से शहर की सड़कें और खेत लबालब हो गए। कई कॉलोनियों में भी जलभराव हो गया। बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन

मानसून सीजन की पहली तेज बारिश से शहर में जलभराव हो गया। प्रशासन के पानी निकासी के दावे विफल साबित हुए। सेक्टर, कॉलोनियों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। जिला सचिवालय और कई अन्य विभागों के परिसर भी तालाब जैसे दिखाई दिए। बारिश से किसानों में खुशी की लहर है। कई दिनों से तेज बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने धान रोपाई तेज कर दी है। पहले से रोपी जा चुकी धान की फसल भी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं श्रीकृष्ण संग्रहालय परिसर बने तालाब
पानी निकासी के समुचित प्रबंध न होने के कारण कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं श्रीकृष्ण संग्रहालय परिसर तालाब में बदल गए। मुख्य द्वार बंद होने से पर्यटक मायूस होकर लौट गए। पैनोरमा का पीछे का दरवाजा खोला गया, लेकिन अधिकतर पर्यटक वापस चले गए। जिला सचिवालय परिसर और वहां जाने वाली मुख्य सड़क पर भी बारिश थमने के कई घंटे बाद तक जलभराव रहा। इससे अधिकारियों के पास आने वाले फरियादियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की समस्या के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थानीय प्रशासन को इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कॉलोनियों में हुआ जलभराव
सेक्टर चार, पांच, सात, 10, 13, 17, मोहन नगर चौक, बीआर अंबेडकर चौक, ताऊ देवीलाल चौक से अर्जुन चौक रोड, बिरला मंदिर से जाट धर्मशाला रोड, गांधी नगर, वशिष्ठ कॉलोनी, कीर्ति नगर, राजेंद्र नगर, विवेकानंद कॉलोनी, बैंक कॉलोनी के अलावा सलारपुर रोड के आसपास की कॉलोनियों में जलभराव हो गया। हालांकि नगर प्रशासन व पीडब्ल्यूडी की ओर से पानी निकासी समुचित कराने के लिए टीमें फील्ड में उतारी गईं लेकिन कई सड़कों से पूरा दिन पानी निकासी नहीं हो सकी और लो परेशानी झेलते रहे।

धान रोपाई होगी तेज : कर्मचंद
कृषि विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र मेहता का कहना है कि बारिश के चलते अब धान रोपाई कार्य और तेज हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि अभी मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा, जो खासतौर पर धान की फसल के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। शनिवार को भी बारिश की संभावना है।

जहां एडीसी ने लिया था जायजा वहां भी जलभराव
जिला अतिरिक्त उपायुक्त ने दो दिन पहले ही मोहन नगर रेलवे लाइन के आसपास नालों की सफाई जांची थी तो जरूर दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए थे, इसके बावजूद यहां भी जलभराव के हालात का लोगों को सामना करना पड़ा। उधर, जलभराव को लेकर नगर प्रशासन के पास शिकायतों का अंबार लग गया। कई जगहों से मोटर लगाकर भी पानी निकाला गया।



तेज बारिश होने की वजह से आई परेशानी : राजेश
नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार का कहना है कि एक साथ तेज बारिश हुई, जिससे कई जगह जलभराव हो गया। टीमें पानी निकासी दुरुस्त करके के लिए फील्ड में उतार दी गई और कई जगहों से कुछ समय बाद ही पानी उतर गया था। नालों की सफाई का कार्य लगातार जारी है।

कुरुक्षेत्र। बारिश के चलते पानी से लबालब अग्रसेन स्कूल जाने वाली सड़क। संवाद

कुरुक्षेत्र। बारिश के चलते पानी से लबालब अग्रसेन स्कूल जाने वाली सड़क। संवाद- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed