फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health Department raided shops, full sample

दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, भरे सैंपल

Fri, 29 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला Updated Fri, 29 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Health Department raided shops, full sample
Health Department raided shops - फोटो : अमर उजाला
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कई दुकानों पर छापेमारी की और दो दुकानों से तंबाकू युक्त पदार्थों की आशंका होने पर सैंपल भी एकत्रित किये।
विज्ञापन



उधर, छापेमारी के दौरान टीम ने बस स्टैंड की एक दुकान से गर्मी को देखते हुए पानी की बोतल व चार कोल्ड ड्रिंक को सैंपल के लिए भरा गया। यह छापेमारी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके शर्मा व स्वास्थ्य विभाग से डा. पवन की अध्यक्षता में की गई। जिससे सबंधित बाजारों में हडकंप की स्थिति बनी रही। जानकारी देते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके शर्मा ने बताया कि यह छापेमारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार की गई और नियमित तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन


ताकि तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसा जाएगा।

दूसरी ओर, छापेमारी के दौरान टीम ने पहले कई पान की दुकानों व खोखे पर झापेमारी की, लेकिन कोई भी सफलता हासिल नहीं हुई।

जिसके बाद तंबाकू बेचने की सूचना मिलने पर टीम सिविल अस्पताल चौक पर पहुंची और एक खोखे पर अधिकारी को भेजा। जहां संदेह होने पर टीम ने छापा मारा और सैंपल भी भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद टीम ने दुकानदार से थोक विक्रेता का पता लगाया और पंसारी बाजार में छापेमारी की और वहां से भी काफी मात्रा में सैंपल भरे। उनके अनुसार इन्हे लैब में भेजा जाएगा और अगर तंबाकू की पुष्टि होती है तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed