फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health,corona positive

कोविड की पाबंधियां तो हटी, मौत का सिलसिला जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
health,corona positive
कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी पाबंदियां हटा दी हैं। सरकार द्वारा नई अधिसूचना जारी करने के बाद दुकानदारों एवं आमजन को राहत मिली है। कुरुक्षेत्र में भी अब पिछले कई दिनों से 10 से 20 मामले नए कोरोना संक्रमित मिले रहे हैं, लेकिन जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन

वीरवार को भी जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से होने वाली 83 वर्षीय एक मौत की पुष्टि की है। जिले में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 390 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गांव राम सरण माजरा वासी 83 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना संक्रमित होने पर सात फरवरी को शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन यहां तबीयत बिगड़ने पर आठ फरवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 840 सैंपलों की जांच करने पर दो विद्यार्थियों सहित आठ मरीजों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। जिले में अब तक 26 हजार 715 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 26 हजार 222 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में फिलहाल 103 एक्टिव केस हैं। इनमें से 56 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 47 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि जिले में ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए अभी तक 154 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक आई रिपोर्ट में 105 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 676938 में से 649277 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.15 फीसदी पर पहुंच गई है। वीरवार को आरटी पीसीआर के 700 व रैपिड एंटीजन के 140 सैंपलों की जांच करने पर आठ व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 24 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed