{"_id":"6212994be53b88214d0b0ebc","slug":"health-blood-camp-kurukshetra-news-knl99599331","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसार में रक्त का कोई अन्य नहीं विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसार में रक्त का कोई अन्य नहीं विकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा स्थित पंजाबी धर्मशाला में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन, युवा सेवा समिति पिहोवा एवं सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 179वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
शिविर में पार्थ ब्लड सेंटर की टीम के दोपहर बाद तक 42 युवाओं ने रक्तदान कर हर किसी को नियमित रूप से रक्तदान करने के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में वाईएआई फाउंडर के प्रधान अजय गुर्जर ने शिरकत की, जबकि शिविर की अध्यक्षता सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने की। शिविर में सचिन नंबरदार थाना विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यातिथि अजय गुर्जर ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। रक्तदाता द्वारा किया गया रक्तदान असंख्य लोगों को नया जीवन प्रदान करता है।
सचिन नंबरदार ने कहा कि संसार में रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है। इसलिए किसी एक मनुष्य में रक्त की पूर्ति को दूसरे मनुष्य द्वारा किए गए रक्तदान द्वारा ही पूर्ण किया जा सकता है। रामेश्वर सैनी ने कहा कि रक्त किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण है। समिति के मीडिया प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा आठ मार्च को मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर के सभागार में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पुनीत सेतिया, अविनाश कौर, पूनम, मोना, टोनी रोहिल्ला, ऋषिपाल, कर्मवीर सैनी, रविंद्र कश्यप, बलराम ईशाक, सतीश नीमवाला, शिव पिहोवा, आदित्य बहल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिविर में वकील ने 15वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान कोई नुकसान नहीं है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन के लिए वरदान साबित हो सकता है। इसलिए हर तीन माह बाद रक्तदान करें।
रक्तदाता अवजोज ने कहा कि लोग अक्सर रक्तदान देने से संकोच करते हैं, जबकि यह हमारी लिए ही फायदेमंद है। रक्तदान करने से हमारे शरीर में नया खून बनता है और हम पहले से ज्यादा चुस्त दुरुस्त बनते हैं।
रक्तदाता प्रीत ने कहा कि रक्तदान के लिए धन की जरूरत नहीं, बल्कि एक बड़ा दिल और मन बनाने की जरूरत होती है। इसलिए कदम बढ़ाएं और रक्तदान करें। आपके खून देने से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम तीन माह के अंतराल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।